IND vs WI: दूसरे T20I में हार के बाद टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी, श्रेयस-गंभीर लेंगे बड़ा फैसला?

Possible Changes Team India Playing 11: टीम इंडिया को दूसरे T20I मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. अब तीसरे मुकाबले के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में कुछ बदलाव हो सकते हैं. कुछ प्रमुख खिलाड़ियों को एक मैच के लिए आराम दिया जा सकता है.

ind vs wi

हार के बाद टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में हो सकते हैं बदलाव (Image: ANI)

Possible Changes Team India Playing 11: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे T20I मैच में चौके-छक्कों की जमकर बरसात हुई. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने 250 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा था लेकिन वेस्टइंडीज ने इसका सफलतापूर्वक पीछा कर लिया. 5 मैचों की T20I सीरीज अब 1-1 की बराबरी पर है और टीम इंडिया इंदौर में होने वाले तीसरे T20I मैच में जीत दर्ज करके बढ़त बनाना चाहेगी. कुछ खिलाड़ियों ने पिछले मैच में निराश किया और अब उन्हें प्लेइंग 11 से बाहर किया जा सकता है. आइए 2 बदलावों के बारे में जानते हैं, जो दूसरे T20I में हार के बाद टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में हो सकते हैं.

विज्ञापन

भारत की प्लेइंग 11 में हो सकते हैं 2 बदलाव

दूसरे T20I मैच में हार के बाद अब टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में बदलाव संभव है. शिवम दुबे को प्रमोट किया गया था और वह नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने आए. हालांकि, वह 10 गेंदों में सिर्फ 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इसके बाद गेंद से भी दुबे ने निराश किया. उन्होंने दो ओवर फेंके और 30 रन लुटा दिए. उनकी इकनॉमी 15 रन प्रति ओवर की रही. साफ तौर पर उनके लिए यह मैच भूलने लायक रहा. अब शिवम को एक मैच के लिए आराम दिया जा सकता है. उनकी जगह नीतीश कुमार रेड्डी को खेलने का मौका दिया जा सकता है, जो 2027 के वनडे वर्ल्ड कप की प्लानिंग का भी हिस्सा हैं.

विज्ञापन

शिवम दुबे के अलावा अर्शदीप सिंह को भी आराम दिया जा सकता है. दूसरे T20I में अर्शदीप ने 4 ओवरों में 45 रन खर्च किए और कोई विकेट लेने में सफल नहीं हुए. अर्शदीप भारतीय T20I टीम का अहम हिस्सा हैं लेकिन अभी अच्छी लय में नजर नहीं आ रहे हैं. ऐसा लग रहा है कि उन्हें रेस्ट की जरूरत है. उन्हें ड्रॉप करने के बजाय आराम दिया जा सकता है और LSG के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को प्लेइंग 11 में जगह मिल सकती है. चौथे T20I में दुबे और अर्शदीप की दोबारा वापसी कराई जा सकती है.

विज्ञापन

भारत की संभावित प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (c), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, प्रिंस यादव, मयंक यादव.

कब और कहां खेला जाएगा IND vs WI तीसरा T20I?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I मैच काफी अहम रहने वाला है. सीरीज 1-1 की बराबरी पर है और जीतने वाली टीम के पास सीरीज पर कब्जा जमाने का सुनहरा मौका है. भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I मैच 11 अक्टूबर को खेला जाएगा. इंदौर के होल्कर स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. शाम 7 बजे यह मुकाबला शुरू हो जाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ