IND vs WI: कब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I मैच? देखें पूरा शेड्यूल

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज रोमांचक हो गई है. विंडीज ने दूसरा टी20 मैच जीतकर 1-1 की बराबरी कर ली है. अब तीसरा मुकाबला काफी अहम होने वाला है. आइए आपको बताते हैं कि तीसरा टी20 कब और कहां खेला जाएगा.

IND vs WI

भारत-विंडीज के बीच कब होगा अगला मैच? (Image: Instagram/indiancricketteam)

India vs West Indies: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज चल रही है. सीरीज काफी रोमांचक हो गई है. लखनऊ में हुए पहले टी20 में भारत ने आठ विकेट से जीत हासिल की. वहीं रांची में हुए दूसरे टी20 में विंडीज ने भारत को 6 विकेट से मात दी. अब सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ गई है. दूसरे टी20 में विंडीज के बल्लेबाजों ने जबरदस्त प्रदर्शन कर सभी की दिल जीत लिया. खासतौर पर कप्तान शाई होप ने जबरदस्त अंत में शतक लगाकर टीम को जीत दिलाई. आने वाले टी20 मैचों को लेकर अब फैंस भी उत्साहित हो गए हैं. वेस्टइंडीज ने बता दिया है कि वो आसानी से हार नहीं मानने वाले हैं. आइए आपको बताते हैं कि तीसरा टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा.

विज्ञापन

तीसरा टी20 कब और कहां होगा?

टीम इंडिया की नजरें अब तीसरे टी20 को जीतने पर होंगी. भारत जीत के साथ सीरीज में बढ़त बनाना चाहेगा. आपको बता दें भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 मैच 11 अक्टूबर (रविवार) को खेला जाएगा. इंदौर में दोनों के बीच टक्कर होगी. वहां पर भी भारत का रिकॉर्ड अच्छा रहा है. सीरीज अभी 1-1 की बराबरी पर चल रही है. ऐसे में ये मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम रहने वाला है.

विज्ञापन

भारत का पलड़ा है भारी

दोनों टीमों के बीच हमेशा टी20 में रोमांचक मुकाबले खेले गए हैं. टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है. अब तक दोनों टीमें टी20 में कुल 33 मैच खेल चुकी हैं. भारत ने 21 मुकाबले अपने नाम किए हैं. 11 मैच वेस्टइंडीज ने जीते हैं. एक मैच का रिजल्ट नहीं निकला है.

विज्ञापन

दूसरे टी20 में गेंदबाजों का खराब प्रदर्शन

दूसरे टी20 में भारतीय गेंदबाजों ने काफी निराश किया. कोई भी गेंदबाज विंडीज के बल्लेबाजों को परेशान नहीं कर पाया. वेस्टइंडीज के बल्लेबाज आसानी से लक्ष्य तक पहुंच गए. वेस्टइंडीज ने दूसरे मैच में कमाल कर दिया. टीम ने 250 रन चेज कर सभी को चौंका दिया. कप्तान शाई होप ने 45 गेंदों में 6 चौके और 9 छक्कों की मदद से नाबाद 102 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी से सभी का दिल जीत लिया. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 249 रन बनाए. वेस्टइंडीज ने सिर्फ 18.3 ओवर में 4 विकेट खोकर 252 रन बनाकर जीत हासिल कर ली. विंडीज ने मुकाबले में एकतरफा जीत हासिल की. टीम इंडिया के गेंदबाजों पर अब सवाल खड़े हो रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ