बहुत लोगों को लगता है कि PF पेंशनर के मरने के बाद पेंशन खत्म हो जाती है. ऐसा नहीं है. आपका पैसा आपके परिवार के काम आएगा. EPFO की EPS स्कीम में फैमिली पेंशन का पूरा जुगाड़ है. लेकिन एक बात गांठ बांध लें कि पेंशन अपने आप ट्रांसफर नहीं होती. क्लेम करना पड़ता है. आइये इसके सारे नियम बताते हैं.
पत्नी या पति को पेंशन मिलेगी क्या?
हां, मिलेगी, लेकिन क्लेम करना होगा. जैसे ही पेंशनर की मौत हो, परिवार को अपने EPFO Regional Office में खबर देनी होगी. फिर पत्नी या पति को Form भरकर फैमिली पेंशन के लिए अप्लाई करना होगा.
कब तक मिलेगी?
जब तक पत्नी या पति जिंदा हैं, तब तक. अगर दोबारा शादी कर ली तो पेंशन बंद हो जाएगी.
कितनी मिलेगी?
जो पेंशन पति को मिल रही थी, उसका 50%. उदाहरण से समझें – अगर पति को 10000 पेंशन मिल रही थी, तो पत्नी को 5000 रुपये मिलेगी. कम से कम 1000 रुपये तो मिलेगी ही, ये मिनिमम है.
बच्चों का क्या होगा?
बच्चों को भी पेंशन मिलती है और ये मां की पेंशन के साथ-साथ एक्स्ट्रा मिलती है. नियम ये है कि ज्यादा से ज्यादा 2 बच्चों को मिलेगी. लेकिन उन्हें ये राशि ताउम्र नहीं मिलेगी. 25 साल की उम्र तक ही मिलेगी. हर बच्चे को पेंशनर की पेंशन का 25% मिलेगा. ये राशि कम से कम 250 रुपये महीना होगा. अगर बच्चा गोद लिया गया है तो उसे भी मिलेगी. नियम के अनुसार 2 से ज्यादा बच्चे हैं तो बड़े से छोटे के हिसाब से मिलेगी. अगर बच्चा दिव्यांग है तो फिर 25 साल वाला झंझट खत्म. दिव्यांग बच्चे को जिंदगी भर पेंशन मिलेगी.
अगर मां-बाप दोनों ही नहीं रहे तो?
तब बच्चों को अनाथ पेंशन (Orphan Pension) मिलती है. इसमें बच्चे को 75% पेंशन मिलती है. कम से कम 750 रुपये महीना. ऐसे बच्चों को 25 साल तक पेंशन मिलती है. दिव्यांग अनाथ बच्चे को लाइफटाइम मिलती रहेगी. तो टेंशन मत लीजिए, EPFO का पैसा डूबता नहीं है. बस सही टाइम पर सही फॉर्म भर दें, पेंशन मलेगी.
FAQ
Q1: क्या पत्नी को अपने आप पेंशन मिलने लगती है?
नहीं. EPFO को मौत की जानकारी देकर फैमिली पेंशन के लिए फॉर्म भरना पड़ता है. ऑटोमेटिक कुछ नहीं होता.
Q2: EPFO फैमिली पेंशन में पत्नी को कितना पैसा मिलता है?
पति को जो पेंशन मिल रही थी उसका 50%. जैसे 10000 रुपये पेंशन थी तो पत्नी को 5000 रुपये मिलेगी. मिनिमम 1000 रुपये है.
Q3: बच्चों को कब तक पेंशन मिलती है?
25 साल की उम्र तक. एक बच्चे को 25% मिलता है, अधिकतम 2 बच्चों को.
Q4: अगर बच्चा दिव्यांग है तो क्या होगा?
दिव्यांग बच्चे को उम्र की कोई लिमिट नहीं है, उसे जीवन भर पेंशन मिलती है.
Q5: अगर मां और पिता दोनों की मृत्यु हो जाए तो?
तब बच्चे को Orphan Pension मिलती है, जो 75% होती है.