Home Hacks: अक्सर लोग घरों में केमिकल वाले सफाई प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं जो सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं। अगर आप भी अपने घर को नेचुरल प्रोडक्ट्स से चमकाना चाहते हैं तो ये कुछ घरेलू सफाई हैक्स आपके बहुत काम आ सकते हैं। इन उपायों से आप बाथरूम, किचन, फ्लोर, कांच और फर्नीचर की सफाई बहुत ही असरदार तरीके से कर सकते हैं। ये न केवल सफाई में फायदेमंद होंगे बल्कि घर के लिए भी हेल्दी विकल्प साबित होंगे। तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही घरेलू उपाय।
कांच की सफाई के लिए सिरका
अगर आपको घर में कांच या शीशे की सफाई करनी है तो सिरका एक बेहतरीन विकल्प है। यह कांच को चमकाने और धुंधला या गंदा होने से बचाने में बेहद असरदार है। पानी में थोड़ा सिरका मिलाकर स्प्रे करें और फिर सूती कपड़े से पोंछ लें। इससे शीशा एकदम साफ और चमकदार हो जाएगा।
कारपेट की सफाई के लिए बेकिंग सोडा
कार्पेट जल्दी गंदे हो जाते हैं और इनमें बदबू भी आ सकती है। बेकिंग सोडा इसमें मददगार होता है क्योंकि यह दाग और दुर्गंध को हटाता है। बेकिंग सोडा को कार्पेट पर छिड़कें, 15-20 मिनट तक छोड़ दें और फिर वैक्यूम करें। कार्पेट साफ और फ्रेश हो जाएगा।
जंग हटाने के लिए नमक और नींबू
घर के पुराने लोहे के सामान में जंग लगना आम बात है। नमक और नींबू का मिश्रण जंग हटाने में बहुत कारगर होता है। जंग लगे हिस्से पर नमक छिड़कें और ऊपर से नींबू का रस डालें। कुछ देर के लिए छोड़ दें और फिर स्क्रबर से रगड़ें। जंग साफ हो जाएगा।
लकड़ी के फर्नीचर के लिए नारियल तेल
लकड़ी के फर्नीचर पर धूल और दाग आसानी से दिखते हैं। नारियल तेल से फर्नीचर को न सिर्फ साफ किया जा सकता है बल्कि वह नई चमक भी पाता है। एक साफ सूती कपड़े में नारियल तेल लगाएं और हल्के हाथों से फर्नीचर पर मसाज करें। फर्नीचर चमकने लगेगा।
बाथरूम के दाग-धब्बों के लिए टूथपेस्ट
टूथपेस्ट बाथरूम की सफाई के लिए भी बेहद कारगर होता है। सिंक, टब या टॉयलेट पर टूथपेस्ट लगाएं और ब्रश की मदद से रगड़ें। फिर पानी से धो लें दाग-धब्बे साफ हो जाएंगे और सतह चमक उठेगी।
ये भी पढ़ें- राखी सेलेक्ट करने से पहले चुनें Mehndi Design, हाथों में रचेगा नया लुक
संबंधित खबरें
नल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
2 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
6 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
8 hrs agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
22 hrs agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
22 hrs agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
23 hrs agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
1 day agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
1 day agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
1 day agoनौ दिन, नौ रंग! हर दिन इस तरह बनाएं अपना एथनिक लुक खास; काम आएंगे ये टिप्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines