हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Holi 2025: होली के रंगों से बालों में हो रही है एलर्जी? तो इन 5 घरेलू नुस्खों से पाएं छुटकारा

होली पर हानिकारक रंगों से बाल डैमेज हो जाते हैं। इनमें मौजूद केमिकल्स से स्कैल्प पर इंफेक्शन हो जाता है, जिससे खुजली, जलन और दाने निकलने जैसी समस्याएं हो जाती हैं। हम आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप बालों को डैमेजिंग से बचा सकते हैं।

विज्ञापन
Holi 2025

Holi 2025: होली रंगों का त्योहार है तो लाजमी है कि इस दिन लोग रंग का इस्तेमाल करेंगे ही। अधिकतर ये रंग केमिकल युक्त ही होते हैं। ऐसे में ये रंग हमारी स्किन को और बालों को खराब कर सकते हैं। कई बार केमिकल वाले रंगों से हेयर स्कैल्प में एलर्जी हो जाती है, जिससे सिर में खुजली, ड्राइनेस और डैंड्रफ के साथ छोटे-छोटे दाने भी निकल जाते हैं। रंगों से बालों का टेक्सचर भी हार्ड और खुरदुरा हो जाता है और कंघी करने में भी दिक्कत होती है। ऐसे में आपको अपने बालों की सुरक्षा के लिए कुछ टिप्स जरूर जान लेने चाहिए ताकि आप होली खेलने के बाद अपने बालों को घर में ही आसानी से ठीक कर सकें।

ये भी पढ़ें- होली से जुड़े ये 9 फैक्ट्स हर बच्चे को जानने चाहिए

इन घरेलू उपायों से बालों को रखें हेल्दी

1. नारियल तेल से मालिश- नारियल तेल बालों के लिए सबसे अच्छा तेल माना जाता है। आप इस तेल में कपूर का पाउडर मिलाकर भी लगा सकते हैं। कपूर एंटी-फंगल होता है, जो बैक्टीरिया और इंफेक्शन के वायरस को नष्ट कर सकता है। आप इसे बालों की जड़ों और सिर की त्वचा पर हल्के हाथों से लगाकर 30 मिनट से 1 घंटे तक छोड़ दें, फिर ठंडे पानी से धो लें।

विज्ञापन

2. एलोवेरा जेल लगाएं- एलोवेरा में कुलिंग इफेक्ट देने वाले कंपाउंड्स होते हैं, जो बालों में खुजली और ड्राइनेस को कम करने में मदद कर सकते हैं। अगर आपके पास ताजा एलोवेरा जेल नहीं है तो आप किसी अच्छी क्वालिटी का एलोवेरा जेल भी लगा सकते हैं। एलोवेरा जेल में नींबू का रस मिलाकर लगाना भी फायदेमंद होगा।

3. नीम के पत्तों से बालों को धोएं- नीम के ताजे पत्तों को पानी में उबाल लें और फिर ठंडा करके अपने बालों को इस पानी से धो लें। आप चाहें तो शैंपू के साथ नीम के पत्तों का पेस्ट बनाकर भी लगा सकते हैं।

विज्ञापन

4. घी की मसाज करें- घी भी बालों की सभी समस्याओं को कम करने में फायदेमंद होता है। स्कैल्प पर घी की मसाज करने से रूखापन और खुजली की समस्या नहीं होती है।

5. प्री-होली केयर- डॉक्टर पंकज तिवारी, जो एक स्किन स्पेशलिस्ट हैं, बताते हैं कि बालों को होली के दिन सेफ रखने के लिए आपको पहले ही अपने बालों में सही मात्रा में तेल लगाना चाहिए। तेल के साथ-साथ बालों में नींबू का रस भी लगा सकते हैं। बालों को खुला रखने की बजाय चोटी बनाकर खेलें या फिर स्कार्फ और टोपी भी पहन सकते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Holi 2025: होली के पकवानों से बिगड़ा डाइजेशन? 

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola