शाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, ब्रेड पकोड़ा और चीला खाकर हो गए हैं बोर तो जरूर करें ट्राई

Soybean Snacks: सोयाबीन से सिर्फ सब्जी ही नहीं बनाई जा सकती, बल्कि आप इससे कई तरह के स्नैक्स तैयार कर सकते हैं. अगर आप चाहें तो क्रिस्पी सोया बना सकते हैं, जिसकी आसान रेसिपी हम आपके साथ साझा कर रहे हैं. 

How to make crispy soybean at home soyabean kaise fry kare 

सोयाबीन से बना क्रिस्पी स्नैक्स आपके शाम के नाश्ते के लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. Image Credit- Magnific

शाम होते ही अगर आपका कुछ चटपटा या कुरकुरा खाने का मन करता है तो आप चाय के साथ ब्रेड पकोड़ा, समोसा या चीला खा सकते हैं, लेकिन अगर आप रोज-रोज एक ही तरह का नाश्ता खाकर बोर हो गए हैं तो इस बार कुछ नया ट्राई कर सकते हैं. सोयाबीन से बना क्रिस्पी स्नैक्स आपके शाम के नाश्ते के लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इसे घर पर बनाना भी आसान है और इसमें इस्तेमाल होने वाला सोयाबीन प्रोटीन का अच्छा स्रोत है. अगर आप भी शाम की चाय के साथ कुछ कुरकुरा खाना चाहते हैं तो आइए जानते हैं क्रिस्पी सोयाबीन बनाने की आसान रेसिपी और इसे तैयार करने का सही तरीका. 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्रिस्पी सोयाबीन की रेसिपी 

सामग्री 

  • सोयाबीन- 1 कप
  • बेसन- 2 चम्मच
  • चावल का आटा- 1 चम्मच 
  • लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
  • हल्दी पाउडर- आधा चम्मच
  • चाट मसाला- आधा चम्मच
  • धनिया पाउडर- आधा चम्मच 
  • नमक- स्वादानुसार 
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट- 1 चम्मच
  • पानी- जरूरत के हिसाब

विधि 

  • सबसे पहले एक बर्तन में पानी गर्म करें और इसमें सोयाबीन डालकर कुछ मिनट तक उबालें, ताकि वे अच्छी तरह नरम हो जाएं. इसके बाद, पानी निकालकर सोयाबीन को ठंडा होने दें. 
  • उबले हुए सोयाबीन को छलनी में डालें और अच्छी तरह पानी निकाल लें. इसके बाद, साफ कपड़े या किचन टॉवल की मदद से उन्हें सुखा लें. सोयाबीन में ज्यादा नमी रहने से उनका कुरकुरापन कम हो सकता है.
  • अब एक बाउल में सोयाबीन डालें. इसमें बेसन, चावल का आटा, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, धनिया पाउडर, नमक और अदरक-लहसुन का पेस्ट मिलाएं. सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें. जरूरत पड़ने पर थोड़ा पानी छिड़कें, ताकि मसालों और आटे की हल्की परत सोयाबीन पर चिपक जाए. 
  • एक कड़ाही में तेल गर्म करें और तेल गर्म होने पर सोयाबीन को थोड़ा-थोड़ा करके डालें और हल्की आंच पर सुनहरा व कुरकुरा होने तक फ्राई करें. इसके बाद इन्हें निकालकर टिश्यू पेपर पर रखें, ताकि तेल आसानी से निकल जाए.
  • अब गर्मागर्म क्रिस्पी सोयाबीन पर थोड़ा चाट मसाला छिड़कें. इसे हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ सर्व करें. शाम की चाय के साथ यह कुरकुरा स्नैक खाने में अच्छा लगेगा.

इसे भी पढ़ें- हाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? शहनाज हुसैन ने बताया देखभाल करने का तरीका 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ