Holi 2025: होली के पकवानों से बिगड़ा डाइजेशन? इन घरेलू उपायों से मिलेगी राहत

त्योहारों के समय हमें फेस्टिवल की मौज-मस्ती के साथ-साथ सेहत का भी ख्याल रखना चाहिए। होली के पर्व पर मिठाइयों से लेकर कई प्रकार के पकवान घर पर बनते हैं, जिन्हें खाने के बाद पाचन की समस्याएं बढ़ जाती हैं। हम आपको इससे बचने के लिए कुछ घरेलू उपायों के बारे में बता रहे हैं।

Holi 2025

Holi 2025

Holi 2025: किसी भी त्योहार का असली मजा मिठाइयों और पकवानों से ही शुरू होता है। इस साल होली 14 मार्च को मनाई जाती है। इस पर्व पर गुजियां, नमकीन, पापड़, पकौड़ों से लेकर कई घरों में नॉनवेज भी बनाया जाता है। इन सभी चीजों को खाने से पाचन बिगड़ सकता है। दरअसल, ये सभी व्यंजन तले-भुने और ज्यादा मसालों से बनाएं जाते हैं। लोग त्योहार के मौके पर इन्हें चाव से खा तो लेते हैं लेकिन फिर उनका पेट बिल्कुल असहज हो जाता है। चलिए जानते हैं इसका कारण।

विज्ञापन

Holi के बाद क्यों बिगड़ता है पाचन?

होली के दिन हर किसी के घर में तरह-तरह के पकवान बनते हैं। लाजमी हैं, ये पकवान स्वादिष्ट तो होते हैं लेकिन सेहत के मामले में कुछ खास नहीं होते। गुजिया से लेकर पकौड़ों तक सभी चीजें तेल में फ्राई की जाती है और इनमें अधिक मात्रा में चीनी से लेकर मसाले भी पड़े होते हैं, जो पाचन को असंतुलित कर देते हैं।

विज्ञापन

Indigestion के लक्षण

  • सीने में जलन।
  • पेट में जलन और भारीपन के साथ-साथ गैस बनना।
  • खट्टी डकारें आना।
  • दस्त लगना।
  • जी मिचलाना या उल्टी आना।
  • ज्यादा पसीना आना।

Holi 2025

विज्ञापन

इन घरेलू उपायों से दूर होगी टेंशन

गुनगुना पानी पिएं- नेहा बी हेल्दी नामक यूट्यूब पेज के वीडियो के मुताबिक मसालेदार खाना खाने के बाद गुनगुना पानी पिएं। ठंडे पानी पीने से बचें।

जीरा-सौंफ की ड्रिंक पिएं- सौंफ और जीरे को पानी में डालकर उबालें और पिएं। इससे पाचन सुधरेगा और पेट में बन रही गैस की समस्या दूर होगी।

विज्ञापन

हल्का खाना खाएं- होली पर ज्यादा मसालेदार और तला हुआ खाना खाने के बाद कुछ दिनों तक हल्का खाना खाएं। डाइट में खिचड़ी, दलिया और दाल का सूप शामिल करें।

हाइड्रेशन के लिए जूस पिएं- गर्मियां शुरू हो गई हैं। इस समय आप खीरा, तरबूज और अन्य हाइड्रेटेड फल और उनका रस पी सकते हैं। खूब पानी पिएं।

विज्ञापन

अन्य ड्रिंक्स भी पिएं- छाछ, नींबू पानी और अजवाइन की चाय पी सकते हैं।

व्यायाम करें- एक्सरसाइज, योग और वॉक करना भी फायदेमंद होगा।

विज्ञापन

डिटॉक्स वाटर- आप घर में एक हेल्दी डिटॉक्स ड्रिंक भी बना सकते हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ