---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

होली से जुड़े ये 9 फैक्ट्स हर बच्चे को जानने चाहिए, जानें कहां ये त्योहार ज्यादा फेमस?

होली का त्योहार रंगों का होता है। इस त्योहार को देश में बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है। होली का त्योहार बच्चों के लिए सिर्फ रंगों और पिचकारियों के साथ गुजिया तक ही सिमट जाता है, मगर उन्हें इस त्योहार से जुड़े ये फैक्ट्स भी जरूर पता होने चाहिए।

Holi 2025: होली भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक है, जो हिंदुओं द्वारा मनाया जाता है। इस साल होली 14 मार्च को खेली जाएगी। होली पर लोग एक-दूसरे को रंग या गुलाल लगाकर मनाते हैं। बच्चे तो हफ्तेभर पहले से ही पानी के गुब्बारे और पिचकारियां चलाना शुरू कर देते हैं। होली सिर्फ मौज-मस्ती का पर्व नहीं है। इस त्योहार के पीछे भी कई तथ्य हैं, जिनसे शायद आपके बच्चे अंजान होते हैं। आइए जानते हैं होली से जुड़े कुछ फैक्ट्स।

Holi से जुड़े 9 फैक्ट्स

1. रंगों का त्योहार- बच्चों को यह जरूर बताएं कि होली का त्योहार रंगों का है। इसलिए, इस दिन वे भी अपने दोस्तों के साथ गुलाल लगाकर होली खेले।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें -Holi 2025: होली के बाद सफेद कपड़ों की कैसे करें देखभाल?

2. बुराई का अंत- होली का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक होता है। उन्हें होली क्यों मनाई जाती है, इस बारे में माता-पिता जरूर बताएं और प्रह्लाद की कहानी से उन्हें सीख दें।

---विज्ञापन---

3. होलिका दहन क्या है- अपने बच्चों को जरूर बताएं की होली का पर्व क्यों मनाया जाता है। होलिका दहन के पीछे नकारात्मकता और सकारात्मकता के पहलुओं को समझाएं।

4. मिठाई- होली के त्योहार पर खूब मिठाइयां खाई जाती हैं लेकिन गुजिया की अहमियत सबसे ज्यादा होती है। अगर आप घर में गुजिया बनाते हैं, तो अपने बच्चों को भी अपने साथ इसे बनाने की प्रक्रिया में शामिल करें।

---विज्ञापन---

5. सोशल सेलिब्रेशन- कई लोग या बच्चे भीड़-भाड़ से दूर रहते हैं या होली मनाने बाहर नहीं निकलते हैं। अगर आपका बच्चा भी ऐसा करता है तो माता-पिता को उसे लोगों से घुलने-मिलने के लिए कम्फर्टेबल करना चाहिए।

Holi 2025

---विज्ञापन---

6. संगीत और डांस- होली पर नाच-गाने का भी खास आयोजन होता है। बच्चों को भी इस एक्टिविटी से अवगत करवाएं ताकि वे भी त्योहार का आनंद ले सकें।

7. दूसरे परेशान न हों- बच्चे पानी के गुब्बारे और पिचकारियों को लोगों के ऊपर भी चलाते हैं लेकिन उन्हें यह सिखाना जरूरी है कि वे किस पर इन चीजों का उपयोग कर रहे हैं। बड़े-बुजुर्गों या फिर जो लोग किसी काम से निकलें हैं, उन पर रंग न डालें।

---विज्ञापन---

8. नशे से दूरी- होली के दिन भांग और शराब पीना आम है। माता-पिता अपने बच्चों को इससे दूर रखें और उन्हें बताएं कि कोई भी अंजाने में उन्हें कुछ खिलाएं-पिलाएं तो वे उसे न लें।

9. मथुरा-वृंदावन के बारे में- बच्चों को होली के बारे में नॉलेज दे रहे हैं, तो उन्हें मथुरा-वृंदावन की होली के बारे में भी बताएं कि वहां कितने दिनों तक और कैसे होली मनाई जाती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Holi 2025: होली पार्टी के लिए परफेक्ट हेल्दी और रंगीन स्नैक

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

---विज्ञापन---
First published on: Mar 12, 2025 09:30 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola