कीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं होगा मन खराब

Mosquitoes Home Remedies: कई बार ऐसा होता है कि कीर्तन करते वक्त मच्छर परेशान करते हैं. इसकी वजह से कीर्तन में ध्यान लगाना बहुत ही मुश्किल हो जाता है, लेकिन अगर आप इससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो इस लेख में बताए गए टिप्स को फॉलो करें. 

Mosquitoes Home Remedies

कीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए बेहतर होगा कि आप पूरे कपड़े पहनकर जाएं. Image Credit- Freepik

घर में कीर्तन हो या मंदिर में भजन का कोई प्रोग्राम, जिसमें शामिल होकर मन को बहुत ही सुकून मिलता है. लोग एक साथ बैठकर भजन गाते हैं और भगवान की बातें करते हैं. कीर्तन का प्रोग्राम लंबा या छोटा हो सकता है, इसलिए लोग इससे जुड़ी कई तरह की तैयारियां पहले ही कर लेते हैं. हालांकि, कई बार कीर्तन के दौरान मच्छर परेशान करने लगते हैं. खासकर शाम और रात के समय मच्छरों के काटने से बार-बार ध्यान भटकता है. कभी हाथ-पैर पर खुजली होने लगती है तो कभी मच्छरों को भगाने के चक्कर में भजन में मन नहीं लगता. अगर आपके घर में भी कीर्तन होने वाला है या आप किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होने जा रहे हैं तो कुछ बातों पर ध्यान दें और मच्छर की इस समस्या से बचें. 

विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे कपड़े पहनकर जाएं 

कीर्तन में मच्छरों से बचने का सबसे आसान तरीका है कि आप ऐसे कपड़े पहनें जो शरीर को अच्छी तरह ढक दें. अगर कीर्तन शाम या रात के समय है तो आप फुल स्लीव कुर्ती, सलवार, पायजामा या लंबे कपड़े पहन सकते हैं. मच्छर अक्सर हाथों, पैरों और टखनों पर काटते हैं. इसलिए इन हिस्सों को ढकना फायदेमंद हो सकता है. बेहतर होगा कि आप हल्के कपड़े चुनें, ताकि लंबे समय तक बैठने में परेशानी न हो. 

कीर्तन वाली जगह पर मच्छर भगाने वाली मशीन लगाएं

अगर घर में कीर्तन हो रहा है तो मच्छरों से बचने के लिए मच्छर भगाने वाली मशीन या इलेक्ट्रिक वेपराइजर का इस्तेमाल करें. इसे इस्तेमाल करते वक्त सही स्टेप्स को फॉलो करें और कमरे में सही वेंटिलेशन रखें. अगर प्रोग्राम किसी छोटे कमरे में हो रहा है तो खुशबू वाले स्प्रे या धुएं का ज्यादा इस्तेमाल करने से बचें. खासकर बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी परेशानी वाले लोगों के आसपास इन चीजों का बहुत ध्यान रखें. 

विज्ञापन

मच्छरदानी या महीन जाली का इस्तेमाल करें

अगर कीर्तन घर के आंगन, बरामदे या खुली जगह पर हो रहा है तो खिड़कियों और दरवाजों पर महीन जाली लगाने की कोशिश करें. इससे मच्छरों को अंदर आने से रोकने में मदद मिलती है. वहीं, अगर घर में छोटे बच्चों या बुजुर्गों के आराम करने के लिए अलग जगह है तो वहां मच्छरदानी का इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे उन्हें मच्छरों से बचाने में मदद मिलेगी. 

मच्छर भगाने वाली क्रीम लगाएं

अगर आपको लंबे समय तक कीर्तन में बैठना है तो मच्छर भगाने वाली क्रीम या लोशन का इस्तेमाल करना बेस्ट हो सकता है. आप अपनी स्किन टाइप के मुताबिक क्रीम को सेलेक्ट करें और इसे आंखों, मुंह और जख्मी हिस्सों पर न लगाएं. बच्चों पर इस्तेमाल करते समय उनकी उम्र के हिसाब से दिए गए नियम को फॉलो करें. वहीं, छोटे बच्चों के हाथों पर रिपेलेंट न लगाएं, क्योंकि वे हाथ मुंह में डाल सकते हैं.

विज्ञापन

अस्वीकरण– इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ