नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी, मैसेज और स्टेटस, अपनों के चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान

आज नवरात्रि का तीसरा दिन है और इस दौरान मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है, लोग व्रत रखते हैं और शांत जीवन की कामना करते हैं. इस मौके पर आप भी ये खूबसूरत संदेश भेजकर अपनों को दुआएं दे सकते हैं. 

Navratri day 3 wishes maa chandraghanta blessings

आज नवरात्रि का तीसरा दिन है. इस दौरान मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है. Image Credit- AI

नवरात्रि का त्योहार मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना के लिए जाना जाता है. भारत में नवरात्रि शुरू हो चुकी हैं और आज तीसरा दिन है. इस दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां चंद्रघंटा अपने भक्तों को साहस, शक्ति और निर्भयता का आशीर्वाद देती हैं. मां के माथे पर घंटे के आकार का अर्धचंद्र सुशोभित है, इसलिए उन्हें चंद्रघंटा कहा जाता है. नवरात्रि के इस पावन अवसर पर अगर आप भी मां चंद्रघंटा की भक्ति में डूबे हैं तो अपनों को ये खूबसूरत शायरी और शुभकामना संदेश भेजकर इस दिन को खास बना सकते हैं. यहां पढ़ें मां चंद्रघंटा पर शायरी, जिन्हें आप अपनों के साथ भी साझा कर सकते हैं.

विज्ञापन

मां चंद्रघंटा के लिए खूबसूरत शुभकामना संदेश |  Maa Chandraghanta Blessings Wishes 

मां चंद्रघंटा का आशीर्वाद आपके जीवन को खुशियों से भर दे, 
आपके घर में सुख-शांति बनी रहे और हर दिन नई उम्मीद लेकर आए,
नवरात्रि के तीसरे दिन की हार्दिक शुभकामनाएं!

विज्ञापन

चेहरे पर मुस्कान और दिल में भरोसा रहे,
मां चंद्रघंटा का सदा आपके साथ वास रहे, 
जीवन में कभी दुख की छाया न आए,
मां की कृपा से हर दिन शुभ बन जाए, 
हैप्पी नवरात्रि! 

विज्ञापन

मां की भक्ति में मन रम जाए,
हर दुख मां के चरणों में मिट जाए, 
चंद्रघंटा मां की कृपा ऐसी बरसे,
हर घर खुशियों से भर जाए, 
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!

मां चंद्रघंटा का आशीर्वाद मिले,
जीवन में खुशियों का संसार मिले, 
दूर हों सारे दुख और परेशानियां,
हर कदम पर सफलता का उपहार मिले, 
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं! 

विज्ञापन

मां के दरबार में जो भी आता है,
खाली हाथ कभी नहीं जाता है, 
मां चंद्रघंटा की कृपा जिस पर हो,
उसके जीवन में सुख-समृद्धि का दीप जल जाता है,
हैप्पी चंद्रघंटा पूजा!

भक्ति का दीप जलाएं, मां का नाम सजाएं,
चंद्रघंटा मां के चरणों में शीश झुकाएं,
खुशियों से महक उठे जीवन की हर राह,
मां की कृपा से पूरी हो हर नेक चाह, 
हैप्पी चंद्रघंटा पूजा!

विज्ञापन

मां के चरणों में मिले सुकून,
हर दिन हो खुशियों से भरपूर,
मां चंद्रघंटा की कृपा बनी रहे,
जीवन में खुशियों का फूल खिले,
नवरात्रि के तीसरे दिन की हार्दिक शुभकामनाएं!

मां चंद्रघंटा का दरबार सजा रहे,
हर भक्त के दिल में मां का नाम बसा रहे, 
जय मां चंद्रघंटा!

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ