अगर आप ऐसा कुछ खाने का ढूंढ रहे हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ शरीर को भरपूर पोषण भी दे, तो बेसन-अंडा चीला आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है. यह आसान रेसिपी शरीर को अच्छी मात्रा में प्रोटीन और ऊर्जा प्रदान करती है, जिससे आप दिनभर एनर्जी से भरपूर रहेंगे. फिटनेस पसंद करने वाले लोग, नौकरीपेशा युवा और छात्र ऐसे भोजन को ज्यादा पसंद करते हैं जो जल्दी तैयार हो जाए और लंबे समय तक भूख न लगने दे. बेसन में मौजूद फाइबर और पौधे आधारित प्रोटीन पाचन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं, वहीं अंडा शरीर को जरूरी प्रोटीन उपलब्ध कराता है. अगर इसमें प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और हरा धनिया जैसी सब्जियां भी मिला दी जाएं तो इसका स्वाद और पोषण दोनों बढ़ जाते हैं. अगर आप भी यह चीला बनाना चाहते हैं, तो आइए हम आपको इसकी आसान रेसिपी बताते हैं.
यह भी पढ़ें: How to Make Upma at Home: घर पर सूजी का स्वादिष्ट और खिला-खिला उपमा कैसे बनाएं?
बेसन-अंडा चीला बनाने के लिए इन चीजों की होगी जरूरत
- 1 कप बेसन
- 2 अंडे
- 1 बारीक कटा प्याज
- 1 बारीक कटा टमाटर
- थोड़ा बारीक कटा हरा धनिया
- 1 छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक
- स्वादानुसार हरी मिर्च
- थोड़ा सा अजवाइन
- एक चुटकी चाट मसाला
- स्वादानुसार नमक
- लगभग 1 कप पानी
- चीला सेंकने के लिए घी या बटर
कुछ आसान स्टेप्स में तैयार करें स्वादिष्ट और हेल्दी चीला
- सबसे पहले एक बड़े बर्तन में बेसन लें और उसमें प्याज, टमाटर, अदरक, हरी मिर्च और हरा धनिया मिला दें.
- अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए चिकना और बिना गांठ वाला घोल तैयार करें.
- इसके बाद अंडे फोड़कर घोल में डालें और नमक, अजवाइन व चाट मसाला मिलाकर अच्छी तरह फेंट लें.
- एक तवा या नॉन-स्टिक पैन को मध्यम आंच पर गर्म करें और उस पर थोड़ा घी/बटर/ तेल लगाएं.
- तैयार घोल को तवे पर डालकर गोल आकार में फैलाएं और धीमी से मध्यम आंच पर पकाएं.
- जब चीला नीचे से सुनहरा और कुरकुरा दिखाई देने लगे, तो उसे पलट दें और दूसरी तरफ भी अच्छी तरह सेंक लें.
- दोनों तरफ से अच्छी तरह पकने के बाद इसे प्लेट में निकालें और अपनी पसंद की चटनी, दही या सॉस के साथ गर्मागर्म परोसें.
यह भी पढ़ें: Kheer Recipe: घर पर ऐसे बनाएं रेस्टोरेंट जैसी मलाईदार स्पेशल खीर, हर चम्मच में मिलेगा
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
3 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
9 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
10 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
10 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
13 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines