How to Make Upma at Home: घर पर सूजी का स्वादिष्ट और खिला-खिला उपमा कैसे बनाएं? यहां जानिए सबसे आसान रेसिपी

क्या आप भी घर पर स्वादिष्ट उपमा बनाना चाहते हैं, जिसका स्वाद भी शानदार हो और हेल्दी भी हो? आइए जानते हैं आसान रेसिपी.

Upma

उपमा कैसे बनाएं? (Image:AI)

विज्ञापन

आज के वक्त में लोग तला-भना खाने के चक्कर में अपनी सेहत को बर्बाद कर देते हैं और कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है. हालांकि, ऐसे में जरूरी है कि हम शाम में या नाश्ते में कुछ ऐसा खाएं, जो हेल्दी भी हो पेट को भी भरा रखे. ऐसे में उपमा ऐसा विकल्प है, जो हेल्दी भी होती है, सही बनाया जाए तो स्वादिष्ट भी और जल्दी तैयार हो जाती है. अगर आपको भी उपमा बनाना नहीं आता है, तो हम आपको इसे बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे, जिसे फॉलो करके आप आसानी से स्वादिष्ट उपमा बना सकते हैं, जो बच्च से लेकर बड़े सभी को पसंद आता है.

यह भी पढ़ें: कभी नहीं लेना चाहिए अखबार में लिपटा खाना, FSSAI ने बताई हैरान करने वाली वजह

विज्ञापन

इन चीजों से बनाएं स्वादिष्ट उपमा

  • सूजी
  • कढ़ीपत्ता
  • सरसों के दाने
  • प्याज
  • चना दाल और उड़द दाल
  • टामाटर
  • नमक स्वादनुसार
  • तेल/ घी
  • इसके अलावा आप अपनी पसंद की कुछ सब्जियां एड कर सकते हैं- जैसे गाजर, शमिला आदि.

कैसे बनाएं मिनटों में उपमा?

  • कढ़ाई में 1 चम्मच घी गरम करें और सूजी डालकर धीमी आंच पर 3-4 मिनट तक भूनें (हल्की खुशबू आने तक). भूनने के बाद इसे एक प्लेट में निकाल कर अलग रख लें.
  • उसी कढ़ाई में बचा हुआ घी/तेल गरम करें और राई डालें, सरसों को डालें, जब वह चटकने लगे, तो उसमें चना दाल और उड़द दाल डालें, हल्का सुनहरा होने तक भूनें.
  • अब कटी हुई हरी मिर्च, अदरक और करी पत्ता डालें. इसके बाद कटा हुआ प्याज डालें और पारदर्शी होने तक भूनें. कटी हुई सब्जियां (मटर, गाजर आदि) डालें और 2 मिनट तक पकाएं.
  • अब कढ़ाई में 3 कप पानी और स्वादानुसार नमक डालें. पानी में एक तेज उबाल आने दें.
  • उबाल आने पर आंच को धीमा करें और भुनी हुई सूजी को थोड़ा-थोड़ा करके पानी में डालें और लगातार चलाते रहें ताकि गुठलियां न पड़ें.
  • जब सूजी सारा पानी सोख ले और मिश्रण गाढ़ा हो जाए, तो कढ़ाई को ढककर 2 मिनट के लिए धीमी आंच पर छोड़ दें.
  • ढक्कन हटाकर 1 चम्मच घी, नींबू का रस, भुनी मूंगफली, काजू और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिलाएं. आपका स्वादिष्ट, खिला-खिला उपमा तैयार है!

यह भी पढ़ें: घर पर ऐसे बनाएं ड्राई आम पन्ना मिक्स, बार-बार आम उबालने का झंझट होगा खत्म

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ