Kheer Recipe: घर पर ऐसे बनाएं रेस्टोरेंट जैसी मलाईदार स्पेशल खीर, हर चम्मच में मिलेगा शानदार जायका

क्या आप भी घर पर स्वादिष्ट स्पेशल मलाईदार खीर बनाना चाहते हैं, लेकिन आप परेशान है कि आपकी सही खीर नहीं बनती है? आइए जानते हैं परफेक्ट खीर बनाने की तरीका.

Kheer Recipe At Home

खीर कैसे बनाएं? (Image: Pexels)

Kheer Kaise Banaye: भारतीय रसोई में खीर एक ऐसी पारंपरिक मिठाई है जो हर त्योहार, पूजा, जन्मदिन या पारिवारिक खुशी के मौके पर बनाई जाती है. इसकी खुशबू और स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है. हालांकि कई बार घर पर खीर बनाते समय वह गाढ़ी, मलाईदार और स्वादिष्ट नहीं बन पाती जैसी बाजार या रेस्टोरेंट में मिलती है. वैसा स्वाद पाने के लिए सही सामग्री के साथ कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है. अगर दूध अच्छी तरह पकाया जाए, चावल सही तरीके से तैयार किए जाएं और फ्लेवर का संतुलन रखा जाए तो आपकी खीर का स्वाद कई गुना बढ़ सकता है. इस स्टोरी में हम आपको स्वाद से भरपूर और क्रीमी खीर बनाना सिखाएंगे.

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वादिष्ट और मलाईदार खीर बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • 1 लीटर फुल क्रीम दूध
  • 50 से 60 ग्राम बासमती या छोटे दाने वाले चावल
  • 4 से 5 बड़े चम्मच चीनी या स्वादानुसार गुड़
  • 4 से 5 इलायची के दाने
  • कुछ केसर के रेशे
  • 10 से 12 बादाम बारीक कटे हुए
  • 8 से 10 काजू कटे हुए
  • 1 बड़ा चम्मच पिस्ता
  • थोड़ी किशमिश
  • सजावट के लिए अतिरिक्त ड्राई फ्रूट्स

ध्यान रखें कि फुल क्रीम दूध का उपयोग करने से खीर ज्यादा गाढ़ी और मलाईदार बनती है.

ऐसे बनाएं परफेक्ट खीर, ताकि हर कोई करेगा तारीफ

  • सबसे पहले चावल को अच्छी तरह धोकर लगभग 20 से 30 मिनट के लिए पानी में भिगो दें.
  • अब एक गहरे बर्तन में फुल क्रीम दूध डालकर धीमी आंच पर उबालें.
  • दूध को बीच-बीच में चलाते रहें ताकि वह तले में न लगे.
  • अब भीगे हुए चावल दूध में डालें और धीमी आंच पर पकाएं.
  • जब चावल पूरी तरह नरम हो जाएं और दूध गाढ़ा होने लगे, तब चीनी या गुड़ मिलाएं.
  • इसके बाद इलायची पाउडर और गर्म दूध में भिगोया हुआ केसर डालें.
  • कुछ मिनट और पकाने के बाद गैस बंद कर दें.
  • आखिर में बादाम, काजू, पिस्ता और किशमिश से सजाएं और ठंडा या गर्म परोसे.

यह भी पढ़ें: घर पर बनाएं सॉफ्ट और क्रिस्पी सांभर वड़ा, हर निवाले में मिलेगी तारीफ, जानें आसान रेसिपी!

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ