Herbal Tea Side Effects: दूध वाली चाय सेहत के लिए हानिकारक होती है। इस बारे में अधिकतर लोग जानते हैं, दूध की चाय को रिप्लेस करने के लिए लोगों ने आयुर्वेदिक हर्बल चायों का सेवन बढ़ा दिया है। मगर अब हर्बल चाय भी सेहत को नुकसान पहुंचा रही हैं? जी हां, ऑस्ट्रेलिया में एक लड़की की हर्बल चाय पीने के चलते मौत हो गई है। दरअसल हुआ यह था कि लड़की वेट लॉस के लिए इलाज करवा रही थी, उस ट्रीटमेंट में डॉक्टर ने लड़की को हर्बल टी पीने की सलाह दी थी, मगर उस लड़की को हार्ट से जुड़ी समस्याएं भी थी जिसके चलते हर्बल चाय का रिएक्शन उल्टा हो गया और लड़की की मौत हो गई। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि किन लोगों को हर्बल टी पीनी चाहिए और किसे इस चाय से दूरी बनानी चाहिए।
हर्बल टी क्या है?
हर्बल टी औषधीय गुणों से भरपूर होती है। यह चाय फूल, जड़ों, बीजों और सेहतमंद पेड़ों की पत्तियों की मदद से बनाई जाती है। इसे गर्म पानी में मिलाकर पिया जाता है। हालांकि, कई पैमानों पर इस चाय को सेहत के लिए गुणकारी माना जाता है लेकिन कुछ लोगों को उनके स्वास्थ्य के चलते इस चाय को पीने से परहेज करना चाहिए। हेल्थ रिसर्चर्स भी हर्बल टी को सीमित मात्रा में पीने की सलाह देते हैं।
किन लोगों को नहीं पीनी चाहिए हर्बल टी?
डाइजेशन की समस्या वाले लोग
अगर आपको हमेशा पाचन की समस्या बनी रहती है। गैस्ट्राइटिस के मरीजों को भी हर्बल टी, खासतौर पर पेपरमिंट टी पीने से परहेज करना चाहिए। पेपरमिंट का प्रभाव सीधा डाइजेस्टिव सिस्टम पर पड़ता है। ज्यादा हर्बल टी पीने से पेट में अल्सर बन सकते हैं।
प्रेग्नेंट महिलाओं को भी करना चाहिए परहेज
गर्भवती महिलाओं को भी अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी में कुछ चीजों से परहेज करने की सलाह दी जाती है। इनमें से एक हर्बल टी भी है। हर्बल टी का सेवन कुछ गर्भवती महिलाओं के लिए हानिकारक हो सकता है। हर्बल टी पीने से गर्भाशय का ब्लड फ्लो तेज हो जाता है, जिस वजह से मिसकैरेज होने का खतरा भी रहता है।
ये भी पढ़ें: क्या एंटीबायोटिक दवाएं लेना नहीं है सेफ? डॉक्टर ने किया खुलासा
हार्ट के मरीज
हर्बल टी जड़ी-बूटियों और अलग-अलग प्रजाति के फूल-पत्तों से बनती है। कुछ ऐसे तत्व हृदय रोगों को बढ़ावा दे सकते हैं। इसलिए हार्ट के पेशेंट्स को भी हर्बल टी पीने से सख्त मना किया जाता है। हर्बल टी ब्लड प्रेशर लेवल को बढ़ा सकता है। हर्बल टी हृदय की नसों को भी प्रभावित कर सकती है, जिससे हार्ट अटैक या स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।
दवा लेने वाले लोग
हर्बल चाय किसी भी दवाओं के साथ लेना हानिकारक हो सकता है। यदि कोई व्यक्ति किसी प्रकार का उपचार करवा रहा है या फिर कोई दवाएं ले रहा है तो उन्हें हर्बल टी नहीं पीनी चाहिए या फिर अपने डॉक्टर से सलाह लेकर पीनी चाहिए।
किडनी के मरीज
किडनी की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए भी हर्बल टी पीना नुकसानदायक होता है। अगर किडनी में स्टोन है या कोई और समस्या रहती है तो इसे ज्यादा मात्रा में पीने से किडनी डैमेज हो सकती है।
ये भी पढ़ें- बुखार में Paracetamol खाने से लग रहा है डर, कैसे पाएं आराम? एक्सपर्ट्स से जानें सेफ ऑप्शन
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
3 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
6 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
6 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
9 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
10 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
12 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
13 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
13 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines