Antibiotics

Video: क्या एंटीबायोटिक दवाएं लेना नहीं है सेफ? डॉक्टर ने किया खुलासा

Is Antibiotics Safe: किसी भी दवा का असर उल्टा भी पड़ सकता है। इसलिए कहा जाता है कि अपने डॉक्टर खुद न बनें। आइए जानते हैं कि एंटीबायोटिक दवाओं को कब लेना चाहिए।

Is Antibiotics Safe: अक्सर हम खांसी, बुखार होने पर बिना डॉक्टर को दिखाए मेडिकल स्टोर से दवाएं ले लेते हैं। एजिथ्रोमाइसिन दवा उनमें से एक है। भले ही ये एंटीबायोटिक दवाएं हों, लेकिन ऐसा करना सही नहीं है। जी हां, डॉक्टर्स इसे बिलकुल फेवर में नहीं हैं। डॉक्टर्स का कहना है कि एंटीबायोटिक दवा ऐसे ही नहीं लेनी चाहिए। जब तक आपको बैक्टीरियल इंफेक्शन का कंफर्मेशन टेस्ट से ना हो, तब तक इस तरह से दवा लेना सही नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में मैक्स अस्पताल के प्रिंसिपल डायरेक्टर डॉ. मनोज कुमार ने न्यूज 24 से खास बातचीत की। डॉ. मनोज के अनुसार, अगर बुखार के साथ-साथ पीले रंग का बलगम आए या फिर आपको दूसरे किसी इंफेक्शन का भी पता चले। तभी आपको एंटीबायोटिक लेनी चाहिए। इसके साथ ही डॉ. मनोज ने पेन किलर लेने के भी नुकसान बताए। उन्होंने कहा कि पेन किलर अवॉइड करने चाहिए। इन्हें बहुत समय तक लेते हैं तो ये किडनी पर असर डालते हैं। इसलिए डॉक्टर की सलाह पर ही इन्हें बेहद कम लेना चाहिए।

पूरी जानकारी के लिए ये वीडियो देखें…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ