हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Health Tips: क्या आपकी भी आधी रात को खुल जाती है नींद? एक्सपर्ट से जानें कारण और बचाव

Health Tips: कई बार जब आप सो रहे होते हैं, तो अचानक से आधी रात को नींद खुल जाती है। इस परेशानी का सामना अगर रोज करते हैं, तो यह आपके शरीर और दिमाग दोनों को नुकसान पहुंचा सकता है। इसके एक नहीं, बल्कि कई सारे कारण हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि इसे लेकर एक्सपर्ट क्या कहते हैं?

विज्ञापन
खराब नींद से हैं परेशान? फोटो सोर्स News24

Health Tips: अक्सर ऐसा होता है जब आप रात को सो रहे होते हैं और अचानक आपकी नींद खुल जाती है। यदि यह समस्या लगातार होती है, तो इसके कई कारण हो सकते हैं और साथ ही इससे आपके शरीर और दिमाग को भी नुकसान पहुंचता है। आज के समय में कई लोग खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी खाने के कारण रात को सही से नींद नहीं ले पाते हैं, जबकि हमारे लिए हर रोज 7 से 8 घंटे की नींद जरूरी होती है। ऐसे में अगर आपकी नींद हर रोज पूरी नहीं होती है, तो यह आपकी पूरी हेल्थ के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कि इसे लेकर नई दिल्ली के बाल, किशोर एवं फॉरेंसिक मनोचिकित्सक डॉ. आस्तिक जोशी क्या कहते हैं?

आधी रात को नींद टूटने के कारण

तनाव- डॉ. आस्तिक जोशी कहते हैं कि अगर आप बार-बार आधी रात को उठ जाते हैं, तो हो सकता है कि आप तनाव में हों। जब आप तनाव में रहते हैं, तो दिल की धड़कन तेज हो जाती है और आप अचानक उठ जाते हैं।

उम्र बढ़ने के कारण- कई बार जब आपकी उम्र बढ़ने लगती है, तो इसका असर नींद पर पड़ता है, जिससे नींद की गुणवत्ता कम हो जाती है और आप देर तक जागते रहते हैं या फिर सोने के बाद आपकी नींद अचानक खुल जाती है।

दवाएं- कई बार ऐसा होता है जब आप लगातार दवा लेते हैं, तो इसका असर नींद के पैटर्न पर पड़ता है। इसके कारण आप आधी रात को जग जाते हैं और आपको नींद भी नहीं आती है। डिप्रेशन, एडीएचडी और हाई ब्लड प्रेशर जैसी प्रिस्क्रिप्शन दवाएं नींद को खराब कर सकती हैं।

कैसे करें बचाव

1. नींद के लिए अपने कमरे में अनुकूल वातावरण बनाएं

2. शरीर को पूरे दिन एक्टिव रखें।

3. नींद न आने पर शांत जगह पर जाकर बैठें।

4. सोने से पहले स्क्रीन से दूरी बनाकर रखें।

5. अपने रुटीन में एक्सरसाइज को जरूर शामिल करें।

6. कैफीन का सेवन कम करें।

7. रात का खाना जल्दी खाएं।

ये भी पढ़ें- खाली पेट खाएं ये 3 भीगे हुए सुपरफूड्स, लाइफटाइम नहीं होंगी पेट से जुड़ी समस्याएं

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें