Health Tips: खाली पेट खाएं ये 3 भीगे हुए सुपरफूड्स, लाइफटाइम नहीं होंगी पेट से जुड़ी समस्याएं

Health Tips: अगर आप सुबह खाली पेट कुछ हेल्दी फूड को अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो इसके एक नहीं बल्कि कई सारे फायदे होते हैं। डाइजेशन सिस्टम हेल्दी बना रहता है  और मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ावा मिलता है। इसके लिए खाली पेट कुछ चीजों को भिगोकर खा सकते हैं।  

Health Tips

खाली पेट खाएं ये चीजें फोटो सोर्स Freepik

विज्ञापन

ब्लैक किशमिश

अगर आप हर रोज सुबह ब्लैक किशमिश को भिगोकर खाते हैं तो इसके एक नहीं बल्कि कई सारे फायदे होते हैं। इस रात भर भिगोने से आयरन का लेवल बढ़ जाता है और डाइजेशन सिस्टम मजबूत होता है। साथ ही कब्ज और एसिडिटी से भी राहत मिलती है। एंटीऑक्सीडेंट और नेचुरल शुगर से भरपूर ये फूड हार्मोन को बैलेंस रखता है, जिससे थकान, पीएमएस या अनियमित पीरियड्स से छुटकारा मिलता है।

विज्ञापन

सूखा आलूबुखारा

आलूबुखारा एक ऐसा सुपरफूड है, जो आंत को एक्टिव रखता है, हड्डियों के हेल्थ और हार्मोनल बैलेंस को सपोर्ट करता है। फाइबर और सोर्बिटोल से भरपूर ये फूड  सूजन को कम करता है। महिलाओं के लिए आलूबुखारा काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें पोटेशियम और बोरॉन मौजूद होता है, जो हड्डियों की हेल्थ और हार्मोनल बैलेंस को बढ़ावा देता है।

विज्ञापन

चने

खाली पेट भीगे हुए चने खाने से डाइजेशन सिस्टम हेल्दी रहता है और आप पूरे दिन एनर्जी से भरपूर रहते हैं। ये प्रोटीन, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है और अनहेल्दी क्रेविंग्स को कम करता है।  इसे भिगोने से एंजाइम एक्टिव होते हैं और इसके पोषक तत्वों को बढ़ावा मिलता है, जिससे कि इसे पचाना आसान हो जाता है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ