IPL 2027 ऑक्शन से पहले रिलीज हो सकते हैं ये 5 बड़े खिलाड़ी, CSK से सरफराज खान का भी कटेगा पत्ता?

Players Can Get Released: IPL 2027 के ऑक्शन से पहले टीमों को रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करनी है. हर टीम में कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें ऑक्शन से पहले रिलीज किया जा सकता है. आइए ऐसे ही 5 खिलाड़ियों की लिस्ट पर नजर डालते हैं, जिन्हें अपनी फ्रेंचाइजी बाहर कर सकती है.

sarfaraz khan shahrukh khan

Players Can Get Released: IPL 2027 के ऑक्शन का आयोजन दिसंबर में होने जा रहा है. इससे पहले सभी टीमों को अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी करनी है. 17 नवंबर तक टीमें बता देंगी कि कौन-से खिलाड़ी रिटेन होंगे और किन्हें रिलीज किया जा सकता है. पिछला साल कुछ खिलाड़ियों के लिए अच्छा नहीं रहा था और अब उन्हें रिलीज किया जा सकता है. करुण नायर ने IPL 2026 में 2 मैच खेले और वह सिर्फ 8 रन बनाने में सफल हुए. इसी वजह से उनका पत्ता कट सकता है.

विज्ञापन

IPL ऑक्शन से पहले बड़े खिलाड़ी हो सकते हैं रिलीज

सरफराज खान को CSK रिलीज कर सकती है. पिछले सीजन 8 मैचों में उन्होंने सिर्फ 161 रन बनाए थे. बता दें कि गुजरात टाइटंस से शाहरुख खान का भी पत्ता कट सकता है. 9 मैचों में उन्होंने सिर्फ 43 रन बनाए थे. उनके प्रदर्शन में लगातार गिरावट आई है. KKR भी अपने दो खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है. मनीष पांडे और टिम सीफर्ट के लिए IPL 2026 अच्छा नहीं था और अब पर्स खाली करने के लिए उन्हें भी रिलीज किया जा सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ