Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

मच्छरों से बचने के लिए घर पर लगाएं ये 3 पौधे, कई बीमारियां भी रहेंगी दूर

गर्मी के मौसम में मच्छरों और अन्य कीड़े बढ़ जाते हैं, जिनके काटने से खुजली और चकत्ते निकल आते हैं। इन्हें कम करने के लिए आप घर पर कुछ खास पौधों को लगा सकते हैं। इससे आपके घर की हवा भी तरोताजा बनी रहेगी।

Author
Edited By : Shivani Jha Updated: May 23, 2025 18:18
Health Tips

गर्मी के मौसम में तापमान बढ़ने के साथ-साथ छोटे-छोटे कीड़े और मच्छर भी बढ़ जाते हैं। ये कीड़े खुजली पैदा करते हैं जो डेंगू, मलेरिया या चिकनगुनिया जैसी गंभीर बीमारी का खतरा पैदा करते हैं। हालांकि बग स्प्रे और केमिकल वाले रिपेलेंट्स हैं जो तुरंत ही मच्छरों को भगाने में मदद करते हैं, लेकिन इससे निकलने वाले केमिकल स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक होते हैं। ऐसे में आप बीमारियों से बचने के लिए मच्छरों और कीड़ों को नेचुरल तरीके से कम कर सकते हैं। इसके लिए आप घर पर कुछ खास पौधों को लगा सकते हैं। ये पौधे न केवल आपके घर की खूबसूरती बढ़ाते हैं बल्कि हवा को भी ताजा करते हैं। आइए जानते हैं कि इसके लिए आप घर पर कौन-कौन से पौधे लगा सकते हैं?

सिट्रोनेला

नींबू जैसी तेज खुशबू के लिए मशहूर सिट्रोनेला का इस्तेमाल मच्छर भगाने के लिए किया जाता है। इस पौधे में एक ऐसा तेल होता है, जिसे अक्सर मोमबत्तियों और स्प्रे में मिलाया जाता है। लेसदार पत्तियों वाला ये पौधा खिड़की के बक्सों या बालकनी के गमलों जैसे धूप वाले हिस्से में उगाया जा सकता है। इस पौधे को नेचुरल रूप से मच्छरों को दूर भगाने के लिए घर के अंदर या बाहर रखा जा सकता है। इसके साथ ही ये छोटे-छोटे कीड़ों को भी दूर रखता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढें- बच्चों में क्यों बढ़ रहा मोटापा, माता-पिता कैसे रखें उनका ध्यान? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

लैवेंडर

लैवेंडर की खुशबू मच्छरों को पसंद नहीं आती है, इसलिए ये मच्छरों को भगाने का एक अच्छा तरीका है। इसके अलावा, ये पौधा मन को शांत करने वाले प्रभावों के लिए जाना जाता है और इसका इस्तेमाल अरोमाथेरेपी और यहां तक कि खाने में भी किया जा सकता है। मच्छरों को भगाने और मीठी खुशबू फैलाने के लिए आप इस पौधे को अपने घर के अंदर रख सकते हैं या फिर छत और बालकनी में लगा सकते हैं।

---विज्ञापन---

पुदीना

पुदीना के पत्ते का इस्तेमाल सिर्फ खाने में ही नहीं होता है, बल्कि दवा के रूप में भी किया जाता है। इसके साथ ही इसकी खुशबू मच्छरों को दूर भागने पर मजबूर करती है। इसकी ताजगी भरे प्रभाव हवा को भी फ्रेश बनाती है। इसकी तेज, तीखी खुशबू, खास तौर पर मेन्थॉल की मौजूदगी के कारण यह कीड़ों को घर से दूर रखते हैं। इस पौधे को आप घर की छत और बालकनी में लगा सकते हैं।

ये भी पढें- ये 5 आदतें बना सकती हैं आपको फिट, जानें क्या कहते हैं फिटनेस एक्सपर्ट

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

First published on: May 23, 2025 06:18 PM

संबंधित खबरें