ये 5 आदतें बना सकती हैं आपको फिट, जानें क्या कहते हैं फिटनेस एक्सपर्ट

Fitness Tips: अगर आपको भी लगता है कि फिट रहने के लिए बस डाइट और एक्सरसाइज जरूरी है, तो आप बिल्कुल गलत हैं। इसके लिए कुछ हेल्दी आदतों को भी अपनाना जरूरी है। आइए जानते हैं कि इसे लेकर फिटनेस एक्सपर्ट क्या कहते हैं।

Fitness Tips

Fitness Tips

विज्ञापन
विज्ञापन

नियमित रूप से सोना और जागना

डॉ. श्रावणी कहती हैं कि वह नियमित रूप से सोने और जागने के समय को फिक्स रखती हैं। यहां तक कि छुट्टी वाले दिन भी इस नियम को फॉलो करती हैं। अच्छी नींद भूख बढ़ाने वाले हार्मोन को कंट्रोल करती है, रिकवरी में मदद करती है और पूरे दिन एनर्जी को बनाए रखती है।

काम के बीच में टहलना

डॉ. श्रावणी हर रोज 7,000-10,000 कदम जरूर चलती हैं। इसे कई लोग नजरअंदाज करते हैं, लेकिन टहलने से मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है और अकड़न को कम करने में मदद मिलती है। खासकर अगर आप डेस्क पर ही बैठकर काम करते हैं।

विज्ञापन

हाइड्रेट रहना

वह अपनी सुबह की शुरुआत कम से कम 500 मिली पानी से करती हैं। वह कहती हैं कि अक्सर लोग प्यास को भूख समझ लेते हैं। हाइड्रेटेड रहने से एनर्जी बनी रहती है और भूख कम लगती है।

रात को कम खाना

डॉक्टर अपने आखिरी खाने और सोने के समय के बीच 2 घंटे का गैप रखती हैं। इससे पाचन में मदद मिलती है, नींद की क्वालिटी में सुधार होता है और आदत या बोरियत के कारण ज्यादा खाने की संभावना कम हो जाती है।

विज्ञापन

सुबह मोबाइल स्क्रीन से बनाएं दूरी

डॉ. श्रावणी कहती हैं कि वे सुबह सबसे पहले ईमेल या सोशल मीडिया चेक करने से बचती हैं। इसके बजाय वह उस समय का इस्तेमाल योग करने, थोड़ी देर टहलने या पढ़ने के लिए करती हैं। इससे तनाव कम होता है और आपका डाइजेशन सिस्टम भी हेल्दी रहता है और आप समय पर खाना खा पाते हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ