Health Tips: क्या आपके भी पेशाब में आता है झाग? ये पत्ता है रामबाण इलाज 

Health Tips: अगर आपके भी पेशाब में झाग आता है, तो ये किसी गंभीर बीमारी का भी संकेत हो सकते हैं। इस संकेत को समय पर पहचानते हुए इसका इलाज करवाएं, जिससे की आप कई बीमारी के खतरे से बच सकते हैं। आइए जानते हैं कि डॉक्टर क्या सुझाव देते हैं।

Health Tips

पेट को कैसे रखें हेल्दी? फोटो सोर्स Freepik

विज्ञापन
विज्ञापन

इन बीमारियों की संभावना

किडनी की समस्या- डॉक्टर बताते हैं कि किडनी शरीर का एक जरूरी हिस्सा है, जो खून को साफ करने का करती है। अगर किडनी ठीक से काम नहीं कर रही है तो कई तरह की समस्याएं हो जाती हैं, जिनमें से एक प्रमुख लक्षण है पेशाब में झाग आना है। किडनी संक्रमण, सूजन या क्रोनिक किडनी रोग  पेशाब से जुड़ी असामान्यताएं पैदा कर सकता है।

डायबिटीज- डायबिटीज के रोगियों में, हाई ब्लड शुगर होने से किडनी पर प्रेशर पड़ता है।  इस प्रक्रिया से पेशाब में झाग आ सकता है। खासकर के बढ़ा हुआ शुगर किडनी कमजोर बन सकता है, जो पेशाब में झाग आने का का कारण बनते हैं।

शरीर में प्रोटीन का लेवल बढ़ाना- जब शरीर में प्रोटीन की मात्रा ज्यादा हो जाती है, खासकर अगर किडनी खराब हो जाती है, तो प्रोटीन पेशाब में के साथ मिल जाता है और झाग बनाता है। इसे प्रोटीनुरिया के नाम से जाना जाता है। जब किडनी फिल्टर ठीक से काम नहीं करते हैं, तो पेशाब में अधिक प्रोटीन होता है, जिससे यह झागदार दिखता है।

विज्ञापन

क्या है इसका इलाज

तुलसी के पत्ते सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। इसे सुबह खाली पेट चबाने से एक नहीं कई बीमारियां दूर रहती है। इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के, कैल्शियम, आयरन, और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट जैसे बीटा-कैरोटीन, फ्लेवोनोइड, यूजेनॉल और सिनेओल जैसे यौगिक भी होते हैं, जो पेट को साफ करने में मदद करते हैं। इससे डाइजेशन सिस्टम, किडनी और स्किन लंबे समय तक हेल्दी बनी रहती है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ