International Yoga Day: बेचैनी और घबराहट से हैं परेशान? ये योगासन बनेंगे आपकी ढाल

International Yoga Day: ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्हें छोटी-छोटी बातों पर तनाव और घबराहट होने लगती है, जिससे उन्हें काफी मानसिक तनाव हो जाता है। अगर आप भी इन्हीं लोगों में से हैं तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे योगासन जो आपको इस परेशानी से छुटकारा दिलाने में मददगार हो सकते हैं।

International Yoga Day: बेचैनी और घबराहट से हैं परेशान? ये योगासन बनेंगे आपकी ढाल

International Yoga Day: अगर आप भी अक्सर बिना वजह घबराहट, बेचैनी या तनाव महसूस करते हैं तो यह एंग्जायटी (Anxiety) के लक्षण हो सकते हैं। आज के समय में तेज जीवनशैली और काम का प्रेशर लोगों को मानसिक तनाव और चिंता से जूझने पर मजबूर कर रहा है। दवाइयों से राहत तो मिलती है लेकिन उसका असर कुछ ही देर के लिए होता है। ऐसे में अगर आप योग करते हैं तो यह न सिर्फ आपकी सेहत के लिए लाभदायक होगा, बल्कि शरीर को लचीलापन देगा और मन को भी शांत करने में मदद करेगा। तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे योग आसन के बारे में जिन्हें आप रोजाना कर सकते हैं।

विज्ञापन

ब्रिज पोज

Image Source Freepik

विज्ञापन

इस आसन में पीठ के बल लेटकर कमर को ऊपर उठाया जाता है। यह योगासन रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाता है और मानसिक तनाव को दूर करता है। यह दिमाग में ऑक्सीजन का प्रवाह बढ़ाकर मूड को स्थिर करता है।

बालासन

Image Source Freepik

विज्ञापन

बालासन एक आरामदायक मुद्रा है जो शरीर को रिलैक्स करती है और मन को शांत करती है। जब आप थकान या तनाव महसूस करें, तो इस आसन को कुछ मिनटों तक करें। यह नर्वस सिस्टम को शांत करने में बहुत प्रभावी होता है।

विपरीतकर्णी आसन

इस आसन में दीवार के सहारे दोनों पैरों को ऊपर करके पीठ के बल लेटना होता है। यह शरीर से थकान दूर करता है, ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है और घबराहट के दौरान राहत देता है। यह तनाव कम करने के लिए बेहतरीन विकल्प है।

विज्ञापन

मार्जरी आसन और बिटिल आसन

Image Source Freepik

यह आसन रीढ़ की लचक को बढ़ाता है और श्वास को नियंत्रित करने में मदद करता है। जब आप बारी-बारी से पीठ को ऊपर-नीचे करते हैं, तो तनाव कम होता है और दिमाग हल्का महसूस करता है। यह आसन रोजाना जरूर करना चाहिए।

विज्ञापन

शवासन

Image Source Freepik

शवासन सबसे सरल और प्रभावी योगासनों में से एक है। यह शरीर और मन दोनों को पूर्ण आराम देता है। इस आसन में सिर्फ आंखें बंद करके लेटना होता है और ध्यान को सांसों पर केंद्रित करना होता है। इससे चिंता, बेचैनी और तनाव में काफी राहत मिलती है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ