---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

क्या आप जानते हैं केसर का पानी पीने से सेहत पर क्या होता है असर? फायदे जान तुरंत कर लेंगे डाइट में शामिल

Kesar Ka Pani Peene Kai Fayden: आपने जीरा पानी, गर्म पानी आदि कई तरह के पानी पीने के फायदों के बारे में सुना होगा. लेकिन क्या आप जानते हैं केसर का पानी पीने से आपकी सेहत पर कैसा असर पड़ेगा?

Author Written By: Azhar Naim Updated: Feb 10, 2026 10:38
Saffron Water Drinking Benefits
केसर का पानी पीने से क्या होगा?

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में अच्छी सेहत होना बहुत मुश्किल हो गया है, देश में बड़ी संख्या में लोग तरह-तरह की गंभीर बीमारियों का शिकार हैं, जो उन्हें रोज किसी न किसी दिक्कत में डाल ही देती है. महंगी दवा और कई तरह के एक्सरसाइज के बावजूद समस्या कम नहीं होती. इस स्टोरी में हम आपको केसर पानी के फायदे के बारे में बताएंगे. अगर आप भी केसर को सिर्फ रंग और स्वाद के लिए इस्तेमाल करते हैं, तो जान लीजिए की यह कोई साधारण सा मसाला नहीं है. ये आपकी सेहत सुधारने में काफी मदद साबित हो सकता है. आइए जानते हैं कैसे इसे इस्तेमाल में लाएं?

यह भी पढ़ें: क्या आप जानते हैं छोटे छालों से भी हो सकता है मुंह के कैंसर की शुरुआत?

---विज्ञापन---

केसर कैसे सेहत के लिए है फायदेमंद?

किचन में रखा केसर सिर्फ अपने स्वाद, खुशबू के लिए नहीं है, बल्कि इसके सही इस्तेमाल से ये आपको गैस, इम्युनिटी आदि से जुड़ी कई तरह की समस्याओं से राहत दिला सकता है. केसर में पाए जाने वाले पोषक तत्व इसे सेहत के लिए फायदेमंद बनाते हैं. हमने नीचे केसर पानी पीने के फायदे बताए हैं, जिसे जानकर आप इसे अपनी डाइट में शामिल कर हेल्दी लाइफ जी सकेंगे.

केसर पानी पीने के फायदे?

---विज्ञापन---
  • केसर का पानी गैस और कब्ज जैसी पेट से जुड़ी कई समस्याओं से राहत दिला सकता है.
  • जिन लोगों को नींद की समस्या रहता है, एक्सपर्ट्स उन्हें केसर का पानी का सेवन करने को कहते है, इससे नींद अच्छी आती है.
  • इसमें मौजूद क्रोसीन (crocin) और सफ्रानल (safranal) जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स तनाव कम करने, मन को शांत करने और नींद की गुणवत्ता सुधारने में मदद करते हैं.
  • इतना ही नहीं, केसर का पानी आपकी इम्युनिटी को भी बूस्ट करने में मददगार है. जो लोग बार-बार बीमार पड़ते हैं, उनके लिए केसर का पानी फायदेमंद हो सकता है.
  • इसके अलावा केसर में पाए जाने वाले पोषक गुण, त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं.

कैसे बनाएं कैसर पानी?

  • सबसे पहले एक कप में गुनगुना पानी या दूध लें और उसमें 5-6 केसर के धागे डाल दें.
  • केसर डालने के बाद कप को रात भर के लिए ढक कर रख दें. अगर आप जल्दी में हैं, तो कम से कम 20-25 मिनट के लिए इसे रख दें.
  • वक्त पूरा होने के बाद उस पानी/ दूध को पी लें. आप चाहे तो केसर को पानी में हल्का उबाल कर भी पी सकते हैं.

यह भी पढ़ें: घर पर अपने पार्टनर के लिए तैयार करें यूनिक टेडी, अपनाएं ये आसान ट्रिक्स… बिना ज्यादा पैसे खर्च किए जल्दी हो जाएगा तैयार

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Feb 10, 2026 10:34 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.