Hair Care Tips: बालों की देखभाल ट्राई करें ये जड़ी-बूटियां, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट  

Hair Care Tips: अगर आप भी अपने बालों को हेल्दी बनाएं रखना चाहते हैं, तो इसके लिए केमिकल वाले प्रोडक्ट बेहतर है कि आप नेचुरल तरीके को अपनाएं। आयुर्वेद को बालों के लिए सबसे पूराना इलाज माना जाता है। ऐसे में आप भी इसके लिए आयुर्वेदिक उपायों को अपना सकते हैं।

Hair Care Tips

कैसे बनाएं बालों को मजबूत? फोटो सोर्स Freepik

विज्ञापन

क्या कहती हैं एक्सपर्ट?

डॉक्टर कहती हैं कि ब्रिंग राजा, त्रिफला, ब्राह्मी, अमलाकी, यतीमधु, निलिनी, मेंहदी, एलोवेरा, हिबिस्कस, नीम, तुलसी, शिकाकाई, जटामामसी, मेथी आदि जैसी जड़ी-बूटियों का खजाना है, जो एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन सी, फोलिक एसिड, खनिज, एडाप्टोजेन और प्रोटीन से भपूर होते हैं। डॉ. सुषमा शेनॉय यू कहती हैं, आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों से बने तेल, पाउडर, अर्क और हेयर मास्क के रूप में इस्तेमाल किया जाता है ताकि बालों को हेल्दी रखा जा सके। इसके लिए नियमित देखभाल में इसका इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती।

विज्ञापन

क्या होते हैं फायदे?

हर्बल हेयर मास्क स्कैल्प को पोषण देते हैं और बालों की बनावट को बेहतर बनाते हैं, जबकि हर्बल इन्फ्यूजन का इस्तेमाल एक्स्ट्रा पोषण प्रदान करने में मदद करते हैं। डॉ. सुषमा शेनॉय यू बताती हैं, आयुर्वेदिक हेयर ऑयल और जड़ी-बूटियों बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। इसे लगाने के एक नहीं बल्कि कई सारे फायदे होते हैं।

कौन से तेल हैं फायदेमंद?

1. ब्रिंगमलका तेल, चेम्पारुत्यादि केरम, अमलाकी तेल और मालथ्यादि तेल बालों के रोम को पोषण देकर बालों को मजबूत बनाने में करते हैं।

विज्ञापन

2. नीलीभ्रंगदी तेल, नीलिन्यादि तेल और भृंगराज तेल बालों के रंग को निखारते हैं, बालों को मजबूत बनाते हैं और समय से पहले सफेद होने से बचाते हैं।

3. ब्राह्मी तेल, अश्वगंधा तेल और ज्योतिष्मती तेल समृद्ध जड़ी-बूटियों के संयोजन से बनाए जाते हैं जो ब्लड सर्कूलेशन को बढ़ाते हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ