बच्चों को ब्रेकफास्ट में खिलाएं एगलेस पैनकेक, इतना सॉफ्ट बनेगा कि खाते ही आ जाएगा मजा

Eggless Pancake Recipe: यह आसान एगलेस पैनकेक रेसिपी बच्चों के टिफिन और ब्रेकफास्ट दोनों के लिए परफेक्ट है. इस लेख में बताए गए तरीके से एक बार घर पर बनाकर देखिए, बच्चे बार-बार डिमांड करेंगे. 

Eggless Pancake Recipe

एगलेस पैनकेक की रेसिपी. Image Credit- Freepik

Bina Ande Ka Pancake: सुबह के समय बच्चों के लिए हेल्दी और टेस्टी ब्रेकफास्ट बनाना हर मां के लिए बड़ा टास्क होता है. ऐसे में अगर आप कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं जो जल्दी तैयार हो जाए, स्वादिष्ट भी लगे और बच्चे बिना नखरे के खा लें तो एगलेस पैनकेक एक बेहतरीन ऑप्शन है. यह पैनकेक बाहर से हल्का गोल्डन और अंदर से बेहद सॉफ्ट बनता है. खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए अंडे की जरूरत नहीं पड़ती. आप इसे चॉकलेट सिरप, शहद, फ्रूट्स या जैम के साथ सर्व कर सकते हैं. इसे लेख में बताए गए टिप्स की मदद से पैनकेक तैयार कर सकते हैं.  

विज्ञापन
विज्ञापन

एगलेस पैनकेक की रेसिपी  

एगलेस पैनकेक रेसिपी- Image Credit- Eggless Pancake Recipe

सामग्री

  • 1 कप- मैदा
  • 2 बड़े चम्मच- चीनी
  • 1 चम्मच- बेकिंग पाउडर
  • 1 बड़ा चम्मच- मक्खन या तेल
  • 1 छोटा चम्मच- वनीला एसेंस
  • चुटकी भर- नमक
  • पैन ग्रीस करने के लिए थोड़ा मक्खन
  • आधा चम्मच- बेकिंग सोडा
  • 1 कप- दूध

विधि 

  • सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करें. फिर एक बड़े बाउल में मैदा, चीनी, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें. 
  • अब इसमें दूध, मक्खन और वनीला एसेंस डालें. सभी चीजों को अच्छी तरह से फेंट लें ताकि स्मूथ बैटर तैयार हो जाए. 
  • ध्यान रखें कि बैटर ज्यादा पतला या ज्यादा गाढ़ा न हो. अब बैटर को 5 मिनट के लिए ढककर रख दें. इससे पैनकेक ज्यादा सॉफ्ट बनते हैं. 
  • अब हल्की आंच पर नॉन-स्टिक पैन गर्म करें और हल्का मक्खन लगाएं. अब एक कलछी बैटर डालें और गोल शेप में फैलने दें. 
  • जब ऊपर छोटे-छोटे बुलबुले दिखने लगें, तब पैनकेक को पलट दें. दूसरी तरफ से भी हल्का गोल्डन होने तक पकाएं और इसी तरह सारे पैनकेक तैयार कर लें. 
  • ऊपर से शहद डालें और मेपल सिरप या चॉकलेट सिरप भी इस्तेमाल करें. ऊपर से केला काटकर डालें और सर्व करें.

इसे भी पढ़ें- जलेबी को इंग्लिश में क्या कहते हैं? टॉपर भी नहीं जानते होंगे इसका जवाब

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ