शरीर की बदबू को दूर कर देती है यह 10 रुपए की चीज, सेलेब्रिटीज भी करते हैं इसका इस्तेमाल

Body Odor: अगर आप भी गर्मियों में शरीर से आने वाली बदबू से परेशान रहते हैं तो यहां जानिए 10 रुपए में आने वाली वो कौन सी चीज है जो इस बदबू का खात्मा कर सकती है. बेहद असरदार साबित होता है यह नुस्खा.

body smell

शरीर की दुर्गंध को कैसे खत्म करें?

Sharir Ki Badbu Kaise Dur Kare: गर्मियों के मौसम में जरा सी भी देर AC या कूलर से दूर बैठा जाए तो धारा प्रवाह की तरह पसीना बहने लगता है. यह पसीना (Sweat) त्वचा के बैक्टीरिया से मिलता है तो बदबू की वजह बन जाता है. ऐसे में शरीर से बदबू आती है जिससे आस-पास वाले लोगों को नाक तक बंद करनी पड़ जाती है और व्यक्ति को शर्मिंदगी का पात्र बनना पड़ता है सो अलग. अगर आपका भी यही हाल है तो यहां जानिए 10 रुपए में मिलने वाली वो कौन सी चीज है जो शरीर की बदबू को दूर करती है और अंडरआर्म्स पर लगाई जाए तो त्वचा साफ करने में भी असर दिखाती है.

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे दूर होगी शरीर की बदबू

शरीर की बदबू से छुटकारा पाने के लिए आप फिटकरी (Fitkari) का इस्तेमाल कर सकते हैं. फिटकरी को एलम (Alum) कहा जाता है. यह मिनरल सॉल्ट का कोंबिनेशन होती है और पुराने जमाने से औषधि की तरह इस्तेमाल होती आ रही है. फिटकरी का अगर सही तरह से इस्तेमाल किया जाए तो यह शरीर की बदबू को दूर कर देती है. आपको शायद हैरानी होगी कि एक एक्ट्रेस तो बकायदा फिटकरी को नेचुरल डिओड्रिंट की तरह बेच रही हैं और लोग 600-700 रुपए में इसे खरीद भी रहे हैं. लेकिन, आप इसी फिटकरी को 10 रुपए में खरीदकर बदबू दूर करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं.

कैसे करते हैं फिटकरी का इस्तेमाल

विज्ञापन

फिटकरी का टुकड़ा – एक छोटा फिटकरी का टुकड़ा लेकर इसे हल्का गीला करें. अब इस गीले हिस्से को अपने अंडरआर्म्स में मलना शुरू करें. स्किन पर कुछ देर तक फिटकरी को लगे रहने दें. इसके बाद कपड़े पहने जा सकते हैं.

फिटकरी का पाउडर – फिटकरी के पाउडर (Fitkari Powder) को भी इस्तेमाल किया जा सकता है. फिटकरी को पीसकर पाउडर तैयार कर लें. इस पाउडर में आप टी ट्री ऑयल या सादा पानी मिलाकर पेस्ट बना सकते हैं. इस पेस्ट को त्वचा पर लगाएं और सूखने दें. इसे आप नहाने के बाद अंडरआर्म्स पर लगा सकते हैं जिससे कि शरीर से बदबू ना आए.

विज्ञापन

पानी में घोलें फिटकरी – फिटकरी इस्तेमाल करने का एक तरीका है कि आप इसे पानी में घोल सकते हैं. फिटकरी को पानी में घोल लेने के बाद इसे रूई की मदद से या फिर किसी स्प्रे बोतल में भरकर अंडरआर्म्स पर स्प्रे करने के लिए इस्तेमाल सकते हैं.

कैसे असरदार है फिटकरी

विज्ञापन

फिटकरी रक्त धमनियों को स्टिम्यूलेट करती है जिससे ओपन पोर्स बंद होते हैं और शरीर से ज्यादा पसीना नहीं निकलता है. वहीं, फिटकर के एंटीबैक्टीरियल गुण बैक्टीरिया को कम करते हैं जिससे पसीना आने पर भी बदबू नहीं आती है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ