Bay Leaf Under Pillow: तेज पत्ता रसोई का एक ऐसा मसाला है जिसका खानपान में खूब इस्तेमाल होता है. इसका यूनिक स्वाद और अरोमा किसी भी डिश में घुल जाता है और उसे कई गुना तक स्वादिष्ट बनाता है. लेकिन, क्या आप जानते हैं तेज पत्ता (Tej Patta) प्राचीन काल में सिर्फ खाना बनाने ही नहीं बल्कि तकिए के नीचे रखकर सोने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता था. देश-विदेश में लोग इस नुस्खे को आजमाया करते थे. अब सोशल मीडिया के समय में यह नुस्खा एक बार फिर लोगों के बीच मशहूर होने लगता है. यहां जानिए तकिए के नीचे तेज पत्ता रखकर सोने पर क्या होता है, इसके क्या फायदे हैं, इसका क्या मतलब है और इसका ट्रेडिशनल और प्रतीकात्मक महत्व क्या है.
तकिए के नीचे तेज पत्ता रखकर सोना
प्राचीन ग्रीक और रोमन परंपराओं में तकिए के नीचे तेज पत्ता रखकर सोने की एक खास वजह थी. ये लोग मानते थे कि तकिए के नीचे तेज पत्ता रखकर सोना प्रोटेक्शन का प्रतीक है. इसे लोग बुद्धि के विकास और जीवन में आगे बढ़ने की गाइडेंस के रूप में देखते थे. लोगों का यह भी मानना था कि तकिए के नीचे तेज पत्ता रखकर सोने से नकारात्मक विचार दूर रहते हैं और मेंटल क्लैरिटी आती है. दिमाग को शांत रखने के लिए और शांत महसूस करने के लिए लोग ऐसा करते थे.
बहुत से लोगों का मानना था कि तेज पत्ता तकिए के नीचे रखकर सोया जाए तो इससे बुरे सपने (Nightmare) नहीं आते हैं और बिना बुरे सपनों के व्यक्ति को अच्छी नींद लेने में मदद मिलती है. लोग ना सिर्फ तेज पत्ता बल्कि अन्य जड़ी-बूटियों को भी इसी कारण से तकिए के नीचे रखकर सोते थे.
तकिए के नीचे तेज पत्ता रखने को गुड एनर्जी से भी जोड़कर देखा जाता है. लोगों का मानना है कि ऐसा करने पर पॉजीटिविटी आती है, अपनी इच्छाएं पूरी होती हैं और एनर्जी अच्छी होने लगती है.
तेज पत्ता तकिए के नीचे रखने पर अच्छी नींद आती है या बुरे सपने नहीं आते जैसी बातों का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है, लेकिन पुरानी परंपराओं में लोग तेज पत्ता को फायदेमंद समझते थे और अपने नाइट रूटीन का हिस्सा बनाते थे. हालांकि, तेज पत्ता तकिए के नीचे रखकर सोने से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है. ऐसे में आप चाहे तो तेज पत्ता तकिए के नीचे रखकर सो सकते हैं.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.