कूड़ा समझकर बिल्कुल न फेंके अनार के छिलके! बालों को नेचुरल कलर देने का करेंगे काम, यूं करें इस्तेमाल

Natural Hair Dye: अनार हेल्थ के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि इसके छिलके का इस्तेमाल बालों को कलर करने के लिए भी कर सकते हैं.

white hair natural pomegranate

बालों के लिए कैसे फायदेमंद हैं अनार के छिलके? Image Credit- AI

Homemade Hair Color: अनार एक ऐसा फल है जिसे खून बढ़ाने के लिए खाया जाता है. स्वाद में भी यह लाजवाब होता है, लेकिन क्या आपको पता है कि इसके छिलके भी बहुत काम आ सकते हैं. हालांकि, कुछ लोग इसे कूड़ा समझकर फेंक देते हैं, लेकिन इस बार ऐसा ना करें क्योंकि अनार के छिलकों में ऐसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बालों को नेचुरल शाइन देने के साथ-साथ हल्का नेचुरल कलर देने में भी मदद कर सकते हैं. हालांकि, अनार के छिलकों का इस्तेमाल बहुत ही ध्यान से करना होगा, ताकि बालों को किसी भी तरह का नुकसान ना हो और बालों को हल्का नेचुरल लुक मिल सके. इसके लिए आपको हमारे बताए गए टिप्स को फॉलो करना होगा.

विज्ञापन
विज्ञापन

बालों के लिए कैसे फायदेमंद हैं अनार के छिलके?

अनार के छिलकों में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और प्राकृतिक रंग देने वाले तत्व पाए जाते हैं. आप इसका इस्तेमाल एक नहीं बल्कि कई तरह से कर सकते हैं जैसे-

घर पर कैसे बनाएं हेयर कलर? Image Credit- Freepik
  • अनार के छिलके बालों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं.
  • लगातार इसके इस्तेमाल से स्कैल्प को बहुत ही ज्यादा फायदा होगा.
  • अनार के छिलके के साथ अगर नेचुरल चीजों को मिलाया जाए तो चमक बढ़ सकती है.

कैसे करें इस्तेमाल?

  • अनार के छिलके
  • पानी
  • इंडिगो पाउडर
  • लोहे की कड़ाही
  • अंडा

विधि

  • सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करें. फिर छिलकों को अच्छी तरह सुखा लें.
  • अब इन्हें पीसकर पाउडर बना लें और एक पैन में पानी डालकर इस पाउडर को उबालें.
  • इसमें थोड़ा मेहंदी पाउडर भी मिला सकते हैं और जब मिश्रण ठंडा हो जाए तो बालों पर लगाएं.

क्या है बालों पर लगाने का तरीका

  • सबसे पहले ब्रश को साफ करें और इस पेस्ट को बालों और स्कैल्प पर अच्छी तरह लगाएं.
  • पेस्ट को लगाने से पहले अंडा मिलाएं. लगभग 1 घंटे तक लगा रहने दें.
  • अब बालों को धोकर माइल्ड शैंपू से साफ करें. हफ्ते में 1 बार इसका इस्तेमाल करने से बालों में नेचुरल शाइन लुक मिलेगा.

इसे भी पढ़ें- Trendy Footwear Designs: जींस के साथ पहनें ये 5 फुटवियर, हर आउटफिट लगेगा परफेक्ट

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ