Guava Benefits: सर्दियों में रोज करें एक अमरूद का सेवन, वजन से लेकर डायबिटीज तक रहेगा कंट्रोल

Guava Benefits: सर्दियों में अगर आप अमरूद का सेवन करते हैं तो ये आके पेट को साफ रखने के साथ-साथ कई बीमारियों से भी दूर रखने में मदद करता हैं।

Guava Benefits

Guava Benefits

विज्ञापन

Guava Benefits: सर्दियों के मौसम में कई तरह के फलों के साथ-साथ अमरूद भी आता है, जो आपके शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। साथ ही ये खाने में भी टेस्टी होता है। सर्दियों  में लोग तेल मसालेदार चीजें खाना काफी पसंद करते हैं, ऐसे में कई बार उन्हें कब्ज और पेट से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती है।ऐसे में सर्दियों में कब्ज की शिकायत को दूर करने के लिए अमरूद एक बढ़िया विकल्प हो सकता है। फाइबर से भरपूर अमरूद न सिर्फ पेट साफ कर कब्ज दूर करता है बल्कि ये डाइजेशन सिस्टम को भी हेल्दी रखने में मदद करता है। इसके अलावा कई अन्य बीमारियों में भी बचाने में मदद करता है। आइए जानते हैं सर्दियों में अमरूद खाने से क्या-क्या फायदे हो सकते हैं ?

वजन घटाने में करता है मदद

विज्ञापन

अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में  अमरूद को शामिल कर सकते हैं। अमरूद में मौजूद फाइबर वजन घटाने में भी मदद करता है। इस फल में कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती हैं, जो पेट की चर्बी कम करती है।

पीरियड्स में फायदेमंद

विज्ञापन

कई महिलाओं को पीरियड्स के दौरान मेंस्ट्रुअल क्रैम्प्स की समस्या का सामना करना पड़ता है। अमरूद और उसकी पत्तियों के सेवन से इस परेशानी में काफी हद तक कम किया जा सकता है। एक स्टडी में तक पाया गया  कि अमरूद का प्रयोग पैंकिलर्स से ज्यादा इफेक्टिव है।

इम्यून सिस्टम होता है मजबूत

विज्ञापन

अमरूद में भरपूर मात्रा में विटामिन-सी मौजूद होता है, जो हमारे शरीर की इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है।  रिसर्च में पाया गया है कि विटामिन-सी कोल्ड की ड्यूरेशन को कम करने के साथ ही बैक्टीरिया से लड़ने में भी कारगर साबित हो सकता है।

डायबिटीज

विज्ञापन

अमरूद डायबिटीज के रोगियों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। मेडिकल न्यूज टुडे के अनुसार अमरूद का लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है। इससे ब्लड शुगर लेवल कम होता है। इसमें मौजूद फाइबर भी शुगर के लिए अच्छा माना जाता है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ