---विज्ञापन---

Vitamin-E Rich Foods: विटामिन-ई से भरपूर होते हैं ये 5 फल और सब्जियां, दिमाग से लेकर स्किन तक रहती है हेल्दी

Vitamin-E Rich Foods: अगर आपके भी शरीर में विटामिन-ई की कमी है, तो आप इसके लिए कैप्सूल लेने के बजाय अपनी डाइट में कुछ फल और सब्जियों को शामिल कर सकते हैं। ये आपको कई बीमारियों से भी दूर रखने में मदद कर सकते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

Vitamin-E Rich Foods: विटामिन-ई दिमाग से लेकर स्किन और बालों तक के लिए काफी फायदेमंद होता है। ये आपके हड्डियां और टिश्यू के विकास में भी मदद करता है। विटामिन-ई से भरपूर फल और सब्जियों में एंटीऑक्सीडेंट्स होते है, जो हमारी कोशिकाओं को फ्री-रेडिकल्स से बचाते हैं। अगर आप हर रोज अपनी डाइट में विटामिन-ई से भरपूर फल और सब्जियों को शामिल करते हैं, तो ये आपके वजन को भी कंट्रोल करता है। साथ ही ये शरीर में विटामिन ई की कमी को पूरा करते हैं। आइए जानते हैं विटामिन ई से भरपूर फल और सब्जियां कौन-कौन सी है?

पालक

सब्जियों की बात कि जाए तो पालक विटामिन-ई का  एक अच्छा सोर्स माना जाता है। इसमें कई तरह के अन्य पोषक तत्व भी पाए जाते हैं जो आपके पूरे शरीर को हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं। इसके साथ ही पालक में प्रोटीन, कैल्शियम और मैग्नीशियम से भरपूर होते हैं, जो आपको कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़े- शरीर में पानी की कमी होने पर दिखते हैं ये 5 लक्षण, इग्नोर करना पड़ सकता है भारी

कीवी

अगर आपके शरीर में विटामिन-ई की कमी है, तो इसके लिए कीवी का सेवन कर सकते हैं। कीवी एक ऐसा फल है जिसमें विटामिन-ई भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा इसमें विटामिन-सी इम्यूनिटी को बूस्ट करता है। कीवी का सेवन करने से शरीर में प्लेटलेट्स के स्तर को बढ़ता हैं। इसका सेवन आप सीधे तौर पर कर सकते हैं। इसके अलावा कीवी का जूस और स्मूदी भी बनाकर पी सकते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

ब्रोकली

ब्रोकली विटामिन-ई का काफी अच्छा सोर्स माना जाता हैं। वैसे तो अन्य फूड्स की तुलना में इसमें थोड़ा कम विटामिन ई होता है, लेकिन इसमें अन्य पोषक तत्व भी होते हैं जो आपको हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं। ब्रोकली का सेवन आप सब्जी बनाकर कर सकते हैं। इसके अलावा इसका सूप भी काफी फायदेमंद हो सकता है।

टमाटर

वैसे तो टमाटर विटामिन-सी से भरपूर होता है लेकिन इसमें  विटामिन-ई भी पाया जाता है। इसके सेवन से आपके शरीर को विटामिन-ई के साथ-साथ विटामिन-ए और लाइकोपीन नामक एंटीऑक्सीडेंट भी मिलते हैं। इसका इस्तेमाल आप खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए कर सकते हैं। साथ ही टमाटर का सेवन आप चटनी या सूप और जूस के रूप में भी कर सकते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

एवोकाडो

एवोकाडो में  विटामिन-ई भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ये एक ऐसा फल है, जिसका आप कई तरीकों से सेवन कर सकते हैं। साथ ही इसे आप स्किन पर भी लगा सकते हैं। अगर आपके शरीर में विटामिन ई की कमी है, तो इसे आप अपनी डेली डाइट में शामिल कर सकते हैं। एवोकाडो को छीलकर और इसके बीज को निकालकर खाए जाते हैं। इसके अलावा कई लोग सैंडविच और स्मूदी बनाकर भी इसे खाना पसंद करते हैं।

ये भी पढ़ें- Chandni Bhabhda ने घरेलू नुस्खों से कैसे पाया PCOD से छुटकारा? इंस्टाग्राम पर शेयर की जर्नी

---खबर नीचे जारी है---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Dec 06, 2024 11:35 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola