Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

गोल्ड ब्लीच घर पर कैसे करें? बिना ज्यादा पैसा खर्च किए ऐसे मिल जाएगी चमकती हुई त्वचा

Golden Bleach Kaise Banate Hain: चेहरे की रंगत बढ़ाने के लिए इस बार घर की बनी ब्लीच इस्तेमाल करके देखें. अच्छी बात यह है कि आपको किसी भी तरह का साइड इफेक्ट नहीं होगा. 

Author
Edited By : Shadma Muskan Updated: Feb 25, 2026 10:39
Golden Bleach Step By Step
गोल्ड ब्लीच क्या होती है? Image Credit- Shutterstock

Golden Bleach Step By Step: पार्लर जाकर फेशियल या ब्लीच करवाना काफी महंगा पड़ता है. एक-दो चीजें करवाने में ही बिल बहुत ज्यादा बैठ जाता है. हालांकि, गोल्ड ब्लीच पार्लर में करवाने पर और ज्यादा महंगा पड़ सकता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे घर पर भी आसान तरीके से किया जा सकता है. बस आपको सही तरीका पता होना चाहिए, क्योंकि कुछ सामग्रियों की मदद से गोल्ड ब्लीच आसानी से की जा सकती है. सही तरीका अपनाने से स्किन को नुकसान नहीं होगा और चेहरा नेचुरल ग्लो करेगा. हालांकि, चेहरे के अनचाहे बाल हल्के दिखते हैं और स्किन ब्राइट लगती है. यहां जानिए घर पर गोल्ड ब्लीच करने का आसान तरीका क्या है. 

इसे भी पढ़ें- चेहरा दाग-धब्बों से साफ करना चाहते हैं? अपनाएं ये आसान नेचुरल उपाय

---विज्ञापन---

गोल्ड ब्लीच क्या होती है?

गोल्ड ब्लीच एक तरह का स्किन केयर ट्रीटमेंट है. इसमें हल्के ब्लीचिंग एजेंट के साथ गोल्ड एक्टिव मौजूद होते हैं. यह चेहरे के बालों के रंग को हल्का करने का काम करते हैं.

घर पर गोल्ड ब्लीच कैसे करें? 

  • सबसे पहले चेहरे की सफाई करना जरूरी है. इसके लिए आप फेस वॉश का इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे चेहरे की और तेल हट जाता है और ब्लीच का असर ज्यादा होता है. 
  • अब चेहरे से पानी साफ करें और टोनर या गुलाब जल लगाकर स्किन को शांत करें. इस दौरान ब्लीच की चीजें मिक्स करें. 
  • एक बाउल में गोल्ड ब्लीच क्रीम लें और फिर इसमें एक्टिवेटर मिलाएं. इन चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें और एक्टिवेटर ज्यादा इस्तेमाल ना करें. 
  • ब्रश या उंगलियों की मदद से ब्लीच को पूरे चेहरे पर लगाएं. इस दौरान आपको आंखों और होंठ के आसपास का हिस्सा बचाना है. 
  • इस मास्क को लगभग 15 मिनट तक लगाएं और गीले कॉटन या पानी की मदद से चेहरे को साफ कर लें.
  • इसके बाद में एलोवेरा जेल या हल्का मॉइश्चराइजर चेहरे पर जरूर लगाएं.  

गोल्ड ग्लो पैक घर पर कैसे बनाएं? 

अगर केमिकल ब्लीच नहीं करना चाहती हैं तो यह नैचुरल विकल्प ट्राई करें. इससे ना सिर्फ चेहरे की रंगत साफ होगी बल्कि अलग ही ग्लो आएगा. हालांकि, इसे बनाने के लिए आपको कुछ सामग्रियों की जरूरत होगी। 

---विज्ञापन---

सामग्री

  • बेसन- 1 चम्मच 
  • हल्दी- 1 चुटकी 
  • दही- 1 चम्मच
  • शहद- आधा छोटा चम्मच 

विधि 

  • एक बाउल में सभी सामग्रियों को निकालें. 
  • अब सभी चीजें मिलाकर 15 मिनट लगाएं और चेहरा धो लें. 
  • इससे स्किन ब्राइट और साफ दिखेगी.

इसे भी पढ़ें- Kitchen Cleaning Tips: काले और जले हुए गैस बर्नर को ऐसे करें साफ, मिनटों में लौटेगी नई जैसी चमक

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Feb 25, 2026 10:39 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.