चेहरा दाग-धब्बों से साफ करना चाहते हैं? अपनाएं ये आसान नेचुरल उपाय

Face Spots Removal Home Remedies: क्या आप भी चेहरे पर लगे दाग-धब्बों से परेशान हो गए हैं और महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स के बजाय कोई आसान नेचुरल उपाय की तलाश में हैं? आइए हम आपको बताते हैं इस समस्या से राहत पाने का सबसे आसान तरीका.

Face Spots Removal Home Remedies

चेहरे से दाग-धब्बे कैसे हटाएं?

Chehre Ke Daag Dhabbe Kaise Saaf Kare: आज के वक्त में लोगों के बीच चेहरे पर दाग-धब्बों की समस्या काफी बढ़ गई है. प्रदूषण, त्वचा की ठीक से देखभाल न करना और ज्यादा केमिकल वाले प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल के कारण इस तरह की समस्या सामने आती है. हालांकि, मार्केट में कई ऐसे प्रोडक्ट्स मिलते हैं, जो इन दाग-धब्बों का साफ करने का दावा करते हैं, लेकिन लोग ज्यादा कीमत और उनमें मौजूद तरह-तरह के केमिकल के कारण उनका इस्तेमाल में लाने से कतराते हैं और कोई नेचुरल आसान उपाय खोजते हैं. ऐसे में हम आपको इस स्टोरी में एक ऐसा शानदार उपाय बताएंगे, जिसे फोलो करके आप अपने चेहरे को आसानी से साफ कर सकेंगे और आपका चेहरा एकदम फ्रेश और ग्लोइंग हो जाएगा. आइए जानते हैं इस उपाय के बारे में.

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे चेहरे से हाटाएं जिद्दी दाग-धब्बे? Daag Dhabbe Hatane Ke Liye Upay

चेहरे को ग्लोइंग बनाने के लिए आप मोरिंगा यानी सहजन का इस्तेमाल कर सकते हैं. जी है! मोकिंग सिर्फ सेहत ही नहीं बल्कि स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद मानी जाती है. इसमें मौजूद लाभकारी गुण जैसे विटामिन ए (Vitamin A), विटामिन सी (Vitamin C), विटामिन ई (Vitamin E) और एंटीऑक्सीडेंट (Antioxidants) अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं, जो मुंहासों (Acne), झुर्रियों (Wrinkles) और दाग-धब्बों (Spots) को कम करने में मदद करते हैं.

कैसे लाएं इस्तेमाल में?

विज्ञापन
  • इस लाभकारी फेस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले मोरिंग पाउडर 1 कटोरी में लें फिर उसमें दही, शहद और गुलाब जल डालकर मिक्स कर लें.
  • अब अपने चेहरे को पानी से धो लें और फिर अपने चेहरे पर इस पेस्ट को लगाएं.
  • जब पेस्ट अच्छे से चेहरे पर लगा लें, तो उसे 10-15 मिनट के लिए लगा रहने दें.
  • वक्त पूरा होने के बाद अपने चेहरे को साफ पानी से अच्छे से धो लें. इसे पैक को आप हफ्ते में दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं.

मोरिंगा फेस पैक लगाने से क्या फायदा मिलेगा? Moringa Face Pack Benefits For Skin

  • मोरिंगा त्वचा में कोलेजन (Collagen) बनने की प्रक्रिया को सपोर्ट करता है, जिससे स्किन की कसावट बनी रहती है और चेहरा ज्यादा ग्लोइंग और हेल्दी नजर आता है.
  • मोरिंगा फेस पैक त्वचा की गहराई से सफाई करता है, जिससे मुंहासे कम हो सकते हैं और पुराने दाग-धब्बे हल्के पड़ने लगते हैं. इसके प्राकृतिक गुण स्किन को साफ और निखरी हुई बनाते हैं.
  • मोरिंगा एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो त्वचा को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स से बचाव करता है. इससे समय से पहले आने वाली झुर्रियों और फाइन लाइन्स को कम करने में मदद मिल सकती है.

यह भी पढ़ें: Diabetes in Children: बच्चों में भी बढ़ रहा डायबिटीज का खतरा? इन लक्षणों को भूल कर भी न करें नजरअंदाज

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ