Gobhi Dahiwala Recipe: कभी ट्राय की है गोभी दहीवाला की रेसिपी? बनाने की विधि है बेहद आसान

Gobhi Recipe, Gobhi Dahiwala
विज्ञापन

Gobhi Dahiwala Recipe: सर्दियों में गोभी से बनी डिशेज ज्यादातर लोग खाना खूब पसंद करते हैं। आपने इससे बनने वाली डिश को ट्राय भी किया होगा, लेकिन क्या आपने कभी गोभी दहीवाला का स्वाद चखा है? अगर नहीं, तो आप एक बार इसे ट्राय जरूर करें। गोभी दहीवाला की रेसिपी को काफी जल्दी तैयार किया जा सकता है। ये स्वाद में बेहतरीन रेसिपी है, जिसे आप किसी खास अवसर या घर में मेहमान के आने पर भी बना सकते हैं। रोटी या नान के साथ गोभी दहीवाला का स्वाद और बढ़ जाता है। आइए आपको गोभी दहीवाला की रेसिपी बताते हैं।

और पढ़िए –Motorola Moto Buds 600 ANC हुआ लॉन्च, 26 घंटे के प्लेबैक टाइम के साथ कई फीचर्स शामिल!

Advertisment

Gobhi Dahiwala Ingredients in Hindi

  • फूलगोभी (500 ग्राम)
  • दही (1/4 कप)
  • जीरा (2 चम्मच)
  • घी (1 बड़ा चम्मच)
  • हींग (एक चुटकी)
  • नमक स्वादानुसार
  • धनिया (1 बड़ा चम्मच)
  • हल्दी (1/2 छोटा चम्मच)
  • गरम मसाला (1/4 छोटा चम्मच)
  • अदरक (1 टेबल-स्पून बारीक कटा हुआ)
  • हरी मिर्च (1 टेबल-स्पून बारीक कटी हुई)

Gobhi Dahiwala Recipe in Hindi

गोभी दहीवाला बनाने के लिए सबसे पहले गैस पर एक कढ़ाई रखें। इसमें घी, जीरा और हींग को एकसाथ डालकर मिला दें। करीब 2 मिनट तक इसे भूनें और फिर इसमें अदरक और दही डालकर अच्छी तरह से मिला लें। इसको करीब दो मिनट तक ढककर पका लें।

इसके बाद इसमें हल्दी, धनिया, गरम मसाला, हरी मिर्च और नमक डालकर मिला लें। अब इसमें आपको कटी हुई फूलगोभी डालनी है। इसके बाद अच्छी तरह से मिला लें। अब इन सबकों मिलाने के बाद करीब 12 मिनट तक ढककर पका लें। इस तरह से गोभी दहीवाला बनकर तैयार हो चुका है। इसमें ऊपर से जीरा पाउडर और धनिया की पत्ती डालकर गार्निश कर लें। अब आप इसे गर्मागर्म रोटी के साथ सर्व कर सकते हैं।

विज्ञापन

आपको जानकारी के लिए बता दें कि गोभी में कई पोषक तत्व होते हैं। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, फास्फोरस, विटामिन ए, बी, सी, आयोडीन, आयरन और पोटैशियम जैसे गुण होते हैं। इस बार अगर आप गोभी चाहें तो इसकी गोभी दहीवाला को जरूर ट्राय करें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ