Paneer Tikka Recipe: मिनटों में घर पर कैसे बनाएं स्पाइसी पनीर टिक्का? यहां जानिए सबसे आसान रेसिपी

How To Make Spicy Paneer Tikka: क्या आप भी घर पर स्वादिष्ट स्पाइसी पनीक टिक्का बनाना चाहते हैं, जो बनाने में भी आसान हो और स्वाद एक नंबर हो? आइए जानते हैं बनाने का तरीका.

PANEER TIKKA

पनीर टिक्का कैसे बनाएं? (Image: AI)

शाम के वक्त अक्सर क्रेविंग रहती है कि कुछ ऐसा खाया जाए, तो स्वाद में इतना चटपटा हो कि स्वाद मुंह से जाए ही नहीं. लेकिन जब बनाने की बारी आती है, तो लोग हार मान लेते हैं, कि कहीं खराब न हो जाए आदि. लेकिन ऐसी क्रेविंग के लिए सबसे बेस्ट विकल्प पनीर टिक्का है, जिससे बनाना भी आसान है और अगर इसे ठीक से तैयार किया जाए, तो स्वाद भी एक नंबर निखर कर आता है. अगर आप भी घर पर मिनटों में पनीर टिक्का बनाना चाहते हैं, तो आइए हम आपको इस स्टोरी में बताएंगे, कि कैसे आप आसानी इस रेसिपी को रेडी कर सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

पनीर टिक्का बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • 20-25 पनीर के टुकड़े
  • 1 टेबल स्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट
  • 1 टी स्पून नमक
  • 2 टी स्पून कशमीरी लाल मिर्च पाउडर
  • 2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1 टी स्पून हल्दी पाउडर
  • 1 कप दही
  • 1/2 टी स्पून अजवाइन
  • 1 टी स्पून कसूरी मेथी
  • 1 टी स्पून धनिया पाउडर
  • 1 टी स्पून जीरा पाउडर
  • 1 टी स्पून गरम मसाला
  • 1 टी स्पून काला नमक
  • 1 टी स्पून आमचूर पाउडर
  • 1 प्याज , टुकड़ों में कटा हुआ
  • 1 शिमला मिर्च और नींबू का रस
  • 2 टी स्पून सरसों का तेल
  • पतली छड़ या तीली

अगर ज्यादा लोग हैं, तो सामग्री को स्वादनुसार बढ़ा दीजिए ताकि स्पाइसी पनीर टिक्का खाने में स्वाद आए.

कैसे बनाएं स्पाइसी पनीर टिक्का, जाने स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

  • स्पाइसी पनीर टिक्का बनाने के लिए सबसे पहले पनीर के टुकड़ों को एक बाउल में लें और उसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट, नमक, कशमीरी लाल मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, दही, अजवाइन, कसूरी मेथी, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, गरम मसाला, काला नमक और आमचूर डालें.
  • यह सभी सामग्री डालने के बाद इसे अच्छे से मिलाएं और इसमें प्याज, शिमला मिर्च और नींबू का रस डालें.
  • पनीर को टुकड़ों पर अच्छे से मसाले लगें और वह स्पाइसी बने इसके लिए हाथ का इस्तेमाल करें.
  • अब बाउल में सरसों का तेल डालें और मिलाएं.
  • स्क्यूर यानी पतली छड़ी या तीली ले और उसमें पनीर के टुकड़े एक-एक करके लगाएं.
  • ब्रुश से तेल लगाकर इन्हें 30 मिनट के लिए फ्रिज में रखें, ताकि मसाले सही से पनीर में मिक्स हो जाए.
  • अब फ्रिज से निकालकर, इन्हें 20 मिनट के लिए 200 डिग्री पर ग्रिल करें. सही तरीके से चूल्हे का इस्तेमाल करके भी ग्रिल किया दा सकता है.
  • इस पर चाट मसाला डालकर गर्मगर्म सर्व करें.

यह भी पढ़ें: How to Make Upma at Home: घर पर सूजी का स्वादिष्ट और खिला-खिला उपमा कैसे बनाएं?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ