नॉर्मल कॉफी के बजाय ट्राई करें हेल्दी वॉलनट मिल्क कॉफी, हर घूंट में मिलेगा भरपूर न्यूट्रिशन

Walnut Milk Coffee Recipe: सुबह के वक्त अगर आपको कुछ हेल्दी पीना पसंद है तो इस बार वॉलनट मिल्क कॉफी ट्राई करें. इसे बनाना बहुत ही आसान है और खास बात यह है कि इसके फायदे बहुत हैं, जिसका सेवन रोज किया जा सकता है.

Walnut Milk Coffee Recipe

वॉलनट मिल्क कॉफी रेसिपी. image credit- News24

Walnut Milk Coffee Kaise Banate Hain: हम भारतीय लोगों को सुबह के वक्त कुछ ना कुछ गर्म चाहिए होता है जैसे- चाय या कॉफी. आंख खुलते ही बिस्तर पर गर्मागर्म चाय या कॉफी चाहिए होती है. हालांकि, खाली पेट इनका सेवन करना नुकसानदायक हो सकता है, क्योंकि कई बार गर्म चीजें गैस बनाने का काम करती हैं. इसलिए अपने रूटीन में कुछ हेल्दी ट्राई करें और अपनी कॉफी को हेल्दी बनाएं. इन दिनों वैसे ही वॉलनट मिल्क कॉफी काफी लोकप्रिय हो रही है, जिसका स्वाद न सिर्फ अच्छा है, बल्कि हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है. आप भी इसे ट्राई कर सकते हैं और अपने रूटीन को हेल्दी बना सकते हैं. खास बात यह है कि यह डेयरी फ्री ऑप्शन है, इसलिए लैक्टोज इंटॉलरेंस वाले लोग भी इसे आसानी से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

वॉलनट मिल्क कॉफी रेसिपी

सामग्री

  • वॉलनट मिल्क- 1 कप
  • इंस्टेंट कॉफी- आधा चम्मच
  • शहद या मेपल सिरप- आधा चम्मच
  • दालचीनी पाउडर- चुटकीभर

विधि

  • सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. फिर एक पैन में वॉलनट मिल्क डालें और धीमी आंच पर 2-3 मिनट तक गर्म करें. इसे उबालने की जरूरत नहीं है.
  • अब एक कप में इंस्टेंट कॉफी डालें और उसमें 2 बड़े चम्मच गर्म पानी मिलाकर अच्छी तरह घोल लें. कॉफी वाले कप में गर्म वॉलनट मिल्क डालें और अच्छी तरह मिक्स करें.
  • अगर आपको हल्की मिठास पसंद है तो शहद या मेपल सिरप मिला लें. ऊपर से थोड़ा दालचीनी पाउडर छिड़क सकते हैं. बस आपकी हेल्दी वॉलनट मिल्क कॉफी तैयार है.
  • आप इसे गरमागरम सर्व कर सकते हैं, वरना ठंडा करके फ्रिज में स्टोर करके रखें और कुछ देर बाद पिएं.

इसे भी पढ़ें- आज ही फेंक दीजिए किचन की ये 5 चीजें, डॉक्टर ने कहा कैंसर की वजह बन सकते हैं ये आइटम्स

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ