आप भी खाना चाहते हैं हाई प्रोटीन हल्का और हेल्दी फूड? घर पर मिनटों में बनाएं बेसन अंडा चीला; बड़ी आसान है रेसिपी!

How To Make Baisan Egg Chilla : क्या आप भी सुबह या शाम के नाश्ते में कुछ ऐसा खाना चाहते हैं, जो बनाने में भी आसान हो और साथ ही हेल्दी भी हो? ऐसे में आपके लिए बेसन अंडे का चीला बेस्ट है. आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी.

Anda Chilla

बेसन अंडा चीला. (Image: AI)

विज्ञापन

अगर आप ऐसा कुछ खाने का ढूंढ रहे हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ शरीर को भरपूर पोषण भी दे, तो बेसन-अंडा चीला आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है. यह आसान रेसिपी शरीर को अच्छी मात्रा में प्रोटीन और ऊर्जा प्रदान करती है, जिससे आप दिनभर एनर्जी से भरपूर रहेंगे. फिटनेस पसंद करने वाले लोग, नौकरीपेशा युवा और छात्र ऐसे भोजन को ज्यादा पसंद करते हैं जो जल्दी तैयार हो जाए और लंबे समय तक भूख न लगने दे. बेसन में मौजूद फाइबर और पौधे आधारित प्रोटीन पाचन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं, वहीं अंडा शरीर को जरूरी प्रोटीन उपलब्ध कराता है. अगर इसमें प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और हरा धनिया जैसी सब्जियां भी मिला दी जाएं तो इसका स्वाद और पोषण दोनों बढ़ जाते हैं. अगर आप भी यह चीला बनाना चाहते हैं, तो आइए हम आपको इसकी आसान रेसिपी बताते हैं.

यह भी पढ़ें: How to Make Upma at Home: घर पर सूजी का स्वादिष्ट और खिला-खिला उपमा कैसे बनाएं?

विज्ञापन

बेसन-अंडा चीला बनाने के लिए इन चीजों की होगी जरूरत

  • 1 कप बेसन
  • 2 अंडे
  • 1 बारीक कटा प्याज
  • 1 बारीक कटा टमाटर
  • थोड़ा बारीक कटा हरा धनिया
  • 1 छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक
  • स्वादानुसार हरी मिर्च
  • थोड़ा सा अजवाइन
  • एक चुटकी चाट मसाला
  • स्वादानुसार नमक
  • लगभग 1 कप पानी
  • चीला सेंकने के लिए घी या बटर

कुछ आसान स्टेप्स में तैयार करें स्वादिष्ट और हेल्दी चीला

  • सबसे पहले एक बड़े बर्तन में बेसन लें और उसमें प्याज, टमाटर, अदरक, हरी मिर्च और हरा धनिया मिला दें.
  • अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए चिकना और बिना गांठ वाला घोल तैयार करें.
  • इसके बाद अंडे फोड़कर घोल में डालें और नमक, अजवाइन व चाट मसाला मिलाकर अच्छी तरह फेंट लें.
  • एक तवा या नॉन-स्टिक पैन को मध्यम आंच पर गर्म करें और उस पर थोड़ा घी/बटर/ तेल लगाएं.
  • तैयार घोल को तवे पर डालकर गोल आकार में फैलाएं और धीमी से मध्यम आंच पर पकाएं.
  • जब चीला नीचे से सुनहरा और कुरकुरा दिखाई देने लगे, तो उसे पलट दें और दूसरी तरफ भी अच्छी तरह सेंक लें.
  • दोनों तरफ से अच्छी तरह पकने के बाद इसे प्लेट में निकालें और अपनी पसंद की चटनी, दही या सॉस के साथ गर्मागर्म परोसें.

यह भी पढ़ें: Kheer Recipe: घर पर ऐसे बनाएं रेस्टोरेंट जैसी मलाईदार स्पेशल खीर, हर चम्मच में मिलेगा

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ