रात की बची हुई खिचड़ी को न समझें बेकार! ब्रेकफास्ट के लिए मिनटों में तैयार करें क्रिस्पी मसाला बॉल्स

Khichdi Balls Recipe: कई बार रात में खिचड़ी बच जाती है. ऐसे में इसे फेंकने से अच्छा है कि आप सुबह नाश्ते में मसाला बॉल्स तैयार करें. इसे बनाना बहुत ही आसान है, बस आपको हमारे बताए गए टिप्स को फॉलो करना होगा.

Cheese Balls Kaise Banaye

खिचड़ी के मसाला बॉल्स की रेसिपी. Image Credit- News24

Cheese Balls Kaise Banaye: सुबह के वक्त कुछ अच्छा खाने का मन करता है, लेकिन टाइट की कमी की वजह से कुछ खास बन नहीं पाता है. अगर आप भी इसी लिस्ट में शामिल हैं तो यह रेसिपी मददगार साबित हो सकती है. हम आपको रात की बची हुई खिचड़ी से स्वादिष्ट बॉल्स बनाने की आसान रेसिपी साझा कर रहे हैं. खिचड़ी से बॉल्स बनाने में बहुत ही कम टाइट लगेगा. बस आपको कुछ मसाले मिलाने होंगे और फ्राई करना होगा. खिचड़ी से बने मसाला बॉल्स बाहर से कुरकुरे और अंदर से सॉफ्ट होते हैं. इन्हें चाय, हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ सर्व किया जा सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

खिचड़ी के मसाला बॉल्स की रेसिपी

सामग्री

  • खिचड़ी- 1 प्लेट
  • आलू- 1
  • प्याज- 1
  • हरी मिर्च- 2
  • धनिया के पत्ते- 2 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
  • चाट मसाला- आधा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • ब्रेड क्रम्ब्स- 2 चम्मच
  • तेल- जरूरत के हिसाब से

विधि

  • सबसे पहले एक बड़े बाउल में बची हुई खिचड़ी और उबले आलू डालें.
  • इसमें प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला और नमक मिलाएं.
  • अब ब्रेड क्रम्ब्स डालकर मिश्रण को अच्छी तरह मिक्स करें. फिर इस मिश्रण के बॉल्स बनाएं और ब्रेड क्रम्ब्स को मिलाएं.
  • इस दौरान एक कड़ाही को गैस पर रखकर गर्म करें और बॉल्स को डालें. हल्की आंच पर क्रिस्पी होने तक फ्राई करें और एक प्लेट में निकाल लें.
  • अब ऊपर से चाट मसाला डालें और हरी चटनी के साथ सर्व करें. आप सॉस का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन बेहतर होगा कि इसे चाय के साथ खाएं.

इसे भी पढ़ें- चेहरे पर चाहिए गुलाबी निखार? इस 1 चीज के आगे फीके पड़ जाएंगे साबुन और फेस वॉश

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ