Ginger Juice Benefits: अदरक को खाने में ही नहीं बल्कि औषधि के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। खास करके सर्दियों में अदरक का इस्तेमाल करना फायदेमंद होता है। अदरक की चाय सर्दी जुकाम को ठीक करती है। अदरक का सेवन करने से शरीर कई बीमारियों से दूर रहता है। इसके अलावा इम्यूनिटी मजबूत बनाता बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाने में भी मदद करता है। इससे वजन घटाने में भी मदद मिलती है। बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए अदरक का जूस काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
अदरक में होते हैं ये पोषक तत्व
अदरक विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर से भरपूर होता है। इसमें में जिंजरोल नामक एंटीऑक्सीडेंट होता है जो सूजन को कम करने में मदद करता है। अदरक में विटामिन बी6 और विटामिन-सी पाया जाता है, जो इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। साथ ही इसमें मौजूद पोटेशियम और मैग्नीशियम ब्लड प्रेशर और हार्ट की बीमारियों के खतरे को कम करते हैं।
ये भी पढ़ें- सर्दियों में 21 दिन तक लगातार खाएं दो उबले अंडे, बॉडी रहेगी हेल्दी और फिट
अदरक के जूस के फायदे
अदरक का जूस पीने से शरीर में से खराब कोलेस्ट्रॉल बाहर निकल जाता है। इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा कम होता है। अदरक में मौजूद जिंजरोल बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। इसके साथ अदरक का जूस पीने से ट्राइग्लिसराइड का लेवल भी कम किया जा सकता है। इसमें जो एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं वो नसों में प्लाक जमने की समस्या को कम करते हैं। इसके अलावा अदरक का जूस शरीर में पित्त जूस को बढ़ाता है, जिससे कोलेस्ट्रॉल ब्रेक होता है। इसलिए आप इस बात का ध्यान रखें कि इस जूस का सेवन अपने डॉक्टर की सलाह लेकर ही करें।
कैसे बनाएं अदरक का जूस
इसके लिए आप अपने अनुसार सही मात्रा में अदरक लें और इसके टुकड़े को कूट लें या फिर कद्दूकस कर लें। आप चाहें तो अदरक को मिक्सी में डालकर पीस भी सकते हैं। अब आप इसे किसी सूती कपड़े डालें और कपड़े को टाइट करके किसी गिलास में निचोड़ लें। ये जूस पीने में कड़वा होता है, इसके लिए आप इसके स्वाद को बेहतर बनाने के लिए इसमें थोड़ा शहद और नींबू का रस भी मिला सकते हैं। इस जूस को सुबह खाली पेट पीने से ज्यादा फायदा मिलेगा। आपको 1 से 2 चम्मच जूस से ही शुरुआत करनी है, क्योंकि ज्यादा पीने से आपके शरीर को नुकसान भी हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Weight Loss Fruits: सर्दियों में तेजी से वजन घटाएगा ये फल, जानें खाने के फायदे
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
French Fries Recipe: एयर फ्रायर में कैसे बनाएं फ्रेंच फ्राइज? इस तरह चुटकियों में हो जाएंगे तैयार
57 mins agoनींबू से भी भाग सकते हैं घर के सारे मच्छर, बस इस तरह करें इस्तेमाल, महंगे लिक्विड खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत
1 hr agoपितृ पक्ष में श्राद्ध की थाली में क्या रखें? ये सात्विक चीजें जरूर करें शामिल
1 hr agoGarba Night Safety: रात में गरबा के लिए घर से बाहर निकलते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, मस्ती में नहीं आएगी कमी
2 hrs agoबावड़ियों की खूबसूरती देखनी है तो इन जगहों का करें रुख, नक्काशी और वास्तुकला कर देगी हैरान
4 hrs agoबाल्टी पर लग गए हैं खारे पानी के दाग तो यहां जानिए किस तरह करें साफ, छूट जाएगी सारी गंदगी
5 hrs agoबच्चों के लिए शाम की भूख के लिए कैसे बनाएं स्वादिष्ट क्रिस्पी आलू पेटीज? यहां जानिए आसान रेसिपी
22 hrs agoगर्म पानी से नहाना सही या ठंडे से? जानिए रोज की इस आदत का शरीर पर कैसा पड़ता है असर
23 hrs agoकपड़ों के रंग से नहीं, मौके और आई-मेकअप के हिसाब से चुनें लाइनर! जानें किस शेड का कब करें इस्तेमाल
1 day agoकिचन में गैस के पास क्या नहीं रखना चाहिए? इन चीजों को तुरंत करें शिफ्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines