दिल्ली की 40 डिग्री सेल्सियस गर्मी को मात देगा ये हेल्दी फ्रूट-योगर्ट बाउल, नाश्ते में यूं करें तैयार

Fruit Yogurt Bowl Recipe: दिल्ली की तेज गर्मी में अगर आप अपने दिन की शुरुआत हेल्दी और कूल तरीके से करना चाहते हैं तो फ्रूट-योगर्ट बाउल एक परफेक्ट ऑप्शन है. इसे आप बहुत ही आसानी से तैयार कर सकते हैं. 

Fruit Yogurt Bowl Recipe

क्यों खास है फ्रूट-योगर्ट बाउल? Image Credit-Shutterstock

विज्ञापन

Fruit And Yogurt bowl: गर्मी का मौसम आते ही शरीर में जल्दी थकने लगता है, डिहाइड्रेशन और पेट की गर्मी जैसी समस्याएं होने लगती हैं. खासकर तब जब टेंपरेचर बढ़ जाता है और दोपहर के वक्त लू चलती है. एक बार लू लग जाए तो परेशानी बढ़ जाती है. साथ ही, भारी और तला-भुना खाना शरीर को और सुस्त बना देता है. ऐसे में सुबह का नाश्ता हल्का, ठंडक देने वाला और पोषण से भरपूर होना बेहद जरूरी हो जाता है. इसी जरूरत को पूरा करता है फ्रूट-योगर्ट बाउल एक ऐसा हेल्दी ऑप्शन जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ शरीर को अंदर से ठंडा भी रखता है. 

इसे भी पढ़ें- बर्फ खाने की इच्छा क्यों होती है? जानिए किस कंडीशन में होती है Ice Craving

विज्ञापन

क्यों खास है फ्रूट-योगर्ट बाउल?

फ्रूट-योगर्ट बाउल में दही और ताजे फलों का कॉम्बिनेशन होता है, जो कई तरह से शरीर के लिए फायदेमंद है. आप इसमें अपनी पसंद की चीजें डाल सकते हैं और इसका लुत्फ उठा सकते हैं. 

फ्रूट योगर्ट बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • 1 कप- ठंडा दही
  • आधा कप- कटे हुए फल
  • 1 छोटा चम्मच- शहद
  • 1 बड़ा चम्मच- ओट्स या ग्रेनोला
  • 5 बादाम या अखरोट (कटे हुए)
  • 1 चुटकी- चिया सीड्स (वैकल्पिक)

विधि

  • सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें और फिर एक बाउल में ठंडा दही डालें. 
  • अब इसमें कटे हुए ताजे फल डालें और ऊपर से शहद डालकर हल्का मिक्स करें. 
  • अब इसमें ओट्स या ग्रेनोला और ड्राई फ्रूट्स डालें. आखिर में में चिया सीड्स डालकर सर्व करें. बेहतर है कि आप इसे नाश्ते या वर्कआउट के बाद खाएं.

इसे भी पढ़ें- शरीर से आ रही पसीने की बदबू को जड़ से खत्म करेगा ये देसी पत्ता, जानिए इस्तेमाल का तरीका

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ