शरीर से आ रही पसीने की बदबू को जड़ से खत्म करेगा ये देसी पत्ता, जानिए इस्तेमाल का तरीका

Body Odor Smell: गर्मियों में पसीने बहुत आते हैं, जिससे शरीर से बदबू आने लगती है. कई बार नहाने के बाद भी बदबू नहीं जाती, ऐसे में नेचुरल चीजें अपनाने की जरूरत है. आप नीम का पत्ता इस्तेमाल कर सकते हैं, कैसे? आइए जानते हैं. 

Pasine Ki Badbu Se Kaise Chutkara Paye

क्यों होती है शरीर से बदबू? Image Credit- News24

विज्ञापन

Pasine Ki Badbu Se Kaise Chutkara Paye: गर्मियों के मौसम में पसीना आना आम बात है, लेकिन कई लोगों को जरूरत से ज्यादा आता है और साथ में बदबू की भी शिकायत होती है. शरीर से बदबू आना अच्छा नहीं लगता और किसी के पास बैठने पर असहज महसूस होता है. साथ ही, इसकी बदबू आत्मविश्वास पर भी असर डालती है. ऐसे में अगर आप महंगे डियो या परफ्यूम के बजाय कोई नेचुरल और असरदार उपाय ढूंढ रहे हैं तो एक देसी पत्ता आपकी मदद कर सकता है. यह पत्ता नीम है जिसे आयुर्वेद में औषधीय गुणों का खजाना माना जाता है. इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं, जो शरीर की बदबू को जड़ से खत्म करने में मदद करते हैं. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि आप कैसे इसका इस्तेमाल कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- क्या वाकई लौंग के पानी से दूर हो सकते हैं मुंहासे? जानें वायरल ब्यूटी हैक का सच

विज्ञापन

क्यों होती है शरीर से बदबू?

शरीर की बदबू सीधे पसीने से नहीं आती, बल्कि स्किन पर मौजूद बैक्टीरिया पसीने को तोड़ते हैं, जिससे बदबू पैदा होती है. अगर साफ-सफाई का ध्यान ना रखा जाए या शरीर में टॉक्सिन्स ज्यादा हों तो यह समस्या बढ़ जाती है. 

नीम के पत्ते इस्तेमाल करने के फायदे? 

  • यह शरीर से बैक्टीरिया को खत्म करता है और बदबू आने की समस्या को कम करता है. 
  • स्किन को साफ और फ्रेश रखता है और पसीने की दुर्गंध को कम करता है. 
  • स्किन इंफेक्शन से बचाता है और पसीने की बदबू से छुटकारा दिलाने का काम करता है. 

नीम के पत्ते कैसे इस्तेमाल? 

  • नीम के पानी से नहाएं- एक मुट्ठी नीम के पत्ते लें और फिर इन्हें पानी में उबाल लें. थोड़ा ठंडा करने के बाद पानी में मिलाकर नहाएं. आप रोजाना नीम के पत्तों से नहा सकते हैं.
  • नीम का पेस्ट लगाएं- पेस्ट का इस्तेमाल भी किया जा सकता है. आप फ्रेश नीम के पत्तों को पीस लें और इस पेस्ट को बगल और ज्यादा पसीना आने वाली जगह पर लगाएं. 15 मिनट बाद धो लें और यह बैक्टीरिया को खत्म करेगा. 
  • नीम और गुलाब जल का पेस्ट- सबसे पहले नीम का पेस्ट बनाएं और उसमें थोड़ा गुलाब जल मिलाएं. अब इसे पसीने वाली जगहों पर लगाएं. इससे स्किन फ्रेश और खुशबूदार बनी रहती है.

इसे भी पढ़ें- LPG के बाद भारत में Diet Coke की किल्लत! अचानक कैसे खत्म हो गया स्टॉक?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ