बर्फ खाने की इच्छा क्यों होती है? जानिए किस कंडीशन में होती है Ice Craving
Barf Khane Ka Man Hona: ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्हें अक्सर ही बर्फ खाने का मन करता है. लेकिन, क्या यह सिर्फ इच्छा है या किसी बीमारी का संकेत, जानिए यहां.

Feeling Like Eating Ice Reason: गर्मियों में ठंडी चीजें खाने का मन करता ही है, लेकिन हर समय बर्फ खाने का मन करना आम नहीं है और किसी कंडीशन के चलते हो सकता है. असल में हर समय बर्फ खाने का मन करे तो इसे पैगोफैगिया कहते हैं. यह किसी और दिक्कत या कहें बीमारी का लक्षण भी हो सकता है. ऐसे में यहां जानिए हर समय बर्फ खाने का मन क्यों करता है.
अनीमिया का लक्षण
2 / 7हर समय बर्फ खाने की इच्छा होना अनीमिया के चलते हो सकता है. शरीर में आयरन की कमी हो जाने पर यह होता है. ऐसे में अनीमिया की जांच करवाना जरूरी होता है.
तनाव के चलते
3 / 7बहुत ज्यादा तनाव होने पर भी बर्फ खाने का मन करने लगता है. इससे मिलने वाली ठंडक शरीर को रिलैक्स करने में मदद करती है.
प्रेग्नेंसी में बर्फ खाना
4 / 7प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में हार्मोनल बदलाव होने लगते हैं और शरीर की हाइड्रेशन की जरूरत भी बढ़ जाती है. ऐसे में बर्फ खाने की इच्छा हो सकती है.
बर्फ खाने से क्या दिक्कत हो सकती है
5 / 7अगर लंबे समय तक बर्फ खाई जाती रहे तो इससे दांतों को डैमेज हो सकता है. बर्फ चबाने पर दांतों पर क्रैक्स आ सकते हैं या दांत टूट भी सकता है.
कैसे दूर होगी बर्फ खाने की दिक्कत
6 / 7अगर आयरन की कमी या अनीमिया के कारण बर्फ खाने की दिक्कत हो रही है तो आप खानपान में आयरन से भरपूर चीजें शामिल कर सकते हैं. बींस, दालें, मिलेट, हरी पत्तेदार सब्जियां, कद्दू के बीज, सूरजमुखी के बीज, अखरोट और पिस्ता आयरन के अच्छे स्त्रोत होते हैं.
डॉक्टर से कब मिलना चाहिए
7 / 7अगर बर्फ खाने की इच्छा एक महीने से ज्यादा समय से हो रही है, त्वचा पीली या फीकी पड़ने लगी है और शरीर में कमजोरी और थकान रहती है तो डॉक्टर से संपर्क करें जिससे कि परेशानी की जड़ तक पहुंचा जा सके.