Maharashtrian Recipes: गणेशोत्सव ऐसा त्योहार है जिसके आते ही न केवल हर दिन पूजा होती है बल्कि बप्पा के लिए तरह-तरह के पकवान भी बनाए जाते हैं. महाराष्ट्र के कई ऐसे पारंपरिक पकवान हैं जो खासतौर पर वहां गणेशोत्सव में बढ़-चढ़कर बनाए जाते हैं. कुछ पकवान मीठे भी होते हैं और कुछ पकवान नमकीन भी लेकिन दोनों ही बड़े चाव से खाए जाते हैं. अगर इस बार गणेशोत्सव के अवसर पर आप भी महाराष्ट्र का पारंपरिक स्वाद अपने घर लाना चाहते हैं तो कुछ महाराष्ट्र की खास डिश आपको भी एक बार ट्राई करनी चाहिए. आइए जानते हैं ऐसी 5 खास डिशेज के बारे में.
यह भी पढ़ें – Ganesh Chaturthi Special: बिना सांचे के भी बन सकता है मोदक का परफेक्ट शेप, काम आएंगे ये आसान टिप्स
मोदक
जब भी बप्पा के सबसे खास प्रसाद की बात होती है तो मोदक का नाम सबसे ऊपर आता है. महाराष्ट्र में खासतौर पर उकडीचे मोदक विशेष रूप से फेमस हैं. उकडीचे मोदक की खास बात है कि इसकी बाहरी परत चावल के आटे की होती है और इसके अंदर नारियल और गुड़ की फिलिंग भरी जाती है. इन्हें सामान्य तरीके से पकाने के बजाय भाप में पकाया जाता है.
पूरन पोली
पूरन पोली एक तरह की मीठी रोटी जैसी होती है. इसे बनाने के लिए आटे की पतली लोई के अंदर चना दाल, गुड़ और इलायची से तैयार मीठी फिलिंग भरी जाती है. महाराष्ट्र में कई खास मौकों पर इसे बनाने की परंपरा चलती आ रही है. इसे घी के साथ परोसे जाने पर ये और भी स्वादिष्ट लगती है. बस इस बात का ध्यान रखना जरूरी होता है कि इसकी फिलिंग बहुत ज्यादा गीली न हो वरना रोटी फट सकती है.
साबूदाना वड़ा
साबूदाना वड़ा व्रत और त्योहार दोनों की नजर से ही खास होता है. ये वड़ा साबूदाना, उबले आलू, मूंगफली और मसालों से बनाया जाता है जो खाने में काफी कुरकुरा लगता है. इसकी सबसे खास बात ये है कि ये बाहर से कुरकुरा होता है और अंदर से नरम, इसलिए ये स्वाद में भी बहुत अच्छा लगता है. ध्यान रहे कि वड़ों में ज्यादा नमी न हो वरना वड़े तलते समय वो टूट सकते हैं.
बटाटा भाजी
बटाटा भाजी महाराष्ट्र की काफी सिंपल डिश है, पर ये स्वाद में उतनी ही उम्दा है. दरअसल बटाटा भाजी आलू की ही हल्की मसालेदार सूखी सब्जी होती है, जिसे त्योहारों की थाली में शामिल किया जाता है. इसमें पड़ी राई, जीरा, करी पत्ता और हल्दी का स्वाद इसे एक अलग जायका देता है. इसको आप बड़े ही चाव से पूरी के साथ सर्व कर सकते हैं. इसमें बहुत ज्यादा मसाले न डालें क्योंकि इसका सादगी भरा स्वाद ही इसकी खासियत है.
थालीपीठ
थालीपीठ एक तरह की अलग-अलग आटे से बनने वाली महाराष्ट्रीयन रोटी होती है. इसमें मिला हुआ हरी मिर्च और धनिया इसका स्वाद और भी बढ़ा देता है. इसकी खास बात है कि इसे हाथ पर अच्छे से थपथपाकर तवे पर सेका जाता है. इसको आप दही या फिर चटनी के साथ परोस सकते हैं.
यह भी पढ़ें – अचानक मेहमान आ जाएं तो बनाएं ये दूध वाली सेव भाजी, मिनटों में बनकर हो जाएगी तैयार
संबंधित खबरें
मिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
1 hr agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
3 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
5 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
6 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
20 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
22 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
23 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
1 day agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
1 day agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines