Ganesh Chaturthi Special: बिना सांचे के भी बन सकता है मोदक का परफेक्ट शेप, काम आएंगे ये आसान टिप्स

Modak Shape Making Tips:  अगर आप मोदक बनाने के बारे में सोच रही हैं और आपके पास स्टैंड नहीं है तो परेशान न हों, क्योंकि हम कुछ ऐसे हैक्स बताएंगे जिनकी मदद से मोदक को परफेक्ट शेप दिया जा सकता है. आइए इस लेख में इन कुकिंग हैक्स के बारे में विस्तार से जानते हैं. 

Modak Shape Making Tips

घर पर मोदक का परेफेक्ट शेप कैसे तैयार करें. Image Credit- Freepik

विज्ञापन

आज से गणेश जी का उत्सव शुरू हो गया है और हर तरफ बप्पा की अलग ही गूंज होती है. कोई बप्पा के स्वागत की तैयारी कर रहा है तो कोई भोग बनाने के बारे में सोच रहा है. हालांकि, गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश को मोदक का भोग लगाने की परंपरा है. इस मौके पर कई लोग घर पर ही मोदक बनाते हैं, लेकिन सही शेप देना अक्सर सबसे मुश्किल काम लगता है. अगर आपके पास मोदक का सांचा नहीं है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. इस लेख में बताए गए ट्रिक्स की मदद से आप हाथों से भी मोदक को खूबसूरत और परफेक्ट शेप दे सकती हैं. इन हैक्स को अपनाने के बाद आप आसानी से घर पर मोदक तैयार कर सकते हैं. 

इसे भी पढ़ें- Paneer Tips: केमिकल वाले नकली पनीर अब नहीं करेगा सेहत खराब, घर पर ऐसे बनाएं सबसे अच्छा पनीर

विज्ञापन

आटे या मिश्रण की कंसिस्टेंसी रखना

मोदक को शेप देने से पहले सबसे जरूरी है कि उसका आटा या मिश्रण सही कंसिस्टेंसी का हो. अगर आटा बहुत सूखा होगा तो मोदक बनाते समय दरारें आ सकती हैं. वहीं, बहुत ज्यादा नरम मिश्रण से आकार बनाए रखना मुश्किल हो सकता है. इसलिए आटे को इतना नरम रखें कि वह आसानी से दबे और टूटे नहीं. आप आटे और खोया दोनों मिलाकर मोदक को शेप दिया जा सकता है. 

हाथों से बनाएं छोटी कटोरी और दें शेप 

आटे की एक छोटी लोई लेकर उसे हथेली पर रखें और अंगूठे की मदद से बीच से दबाते हुए धीरे-धीरे गोल शेप दें. अब इसे चारों तरफ से थोड़ा पतला करें, ताकि यह छोटी कटोरी जैसा बन जाए. ध्यान रखें कि किनारे बहुत मोटे न हों, क्योंकि अगर किनारे बहुत मोटे होंगे तो यह ठीक तरह के पक नहीं पाएंगे और स्वाद अच्छा नहीं आ पाएगा. इसलिए इस बात का ध्यान रखें और किनारे को पतला बनाएं. 

उंगलियों से बनाएं प्लीट्स

अब इस छोटी कटोरी के किनारों पर उंगलियों की मदद से एक जैसी छोटी-छोटी प्लीट्स बनाएं. प्लीट्स बनाने के लिए किनारे को हल्का-सा उठाकर अंगूठे और उंगली से दबाएं. इसी तरह पूरे किनारे पर प्लीट्स तैयार करें और फिर मोदक को अच्छी तरह से शेप दें और अपना भोग तैयार करें. 

विज्ञापन

चम्मच या टूथपिक का इस्तेमाल करना

कई बार हाथों से शेप सही नहीं बन पाता और मोदक दिखने में बेकार लग सकते हैं. इसलिए आप अंदर की लाइन बनाएं और मोदक को शेप दें. इससे पहले सभी प्लीट्स को एक जगह लाकर ऊपर से हल्का दबाएं और उंगलियों से नुकीला शेप दें. मोदक की पहचान वाला ऊपरी हिस्सा इसी तरह आसानी से तैयार किया जा सकता है.

मोदक स्टीम करते वक्त दूरी बनाना 

मोदक तैयार होने के बाद उन्हें स्टीमर में थोड़ी दूरी पर रखें. इससे भाप अच्छी तरह से पहुंचती है और मोदक आपस में चिपकते भी नहीं हैं. स्टीम करने से पहले मोदक को ज्यादा देर खुला न छोड़ें, वरना ऊपर की लेयर खराब हो जाएगी. आप बिना स्टीम के भी मोदक को तैयार कर सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ