अचानक मेहमान आ जाएं तो बनाएं ये दूध वाली सेव भाजी, मिनटों में बनकर हो जाएगी तैयार

Milk Sev Bhaji Recipe: घर आए मेहमानों के लिए अगर सब्जी बनाने की टेंशन हो रही है तो किचन में रखी सेव नमकीन से झटपट स्वादिष्ट भाजी तैयार की जा सकती है. कम समय और कम मेहनत में बनने वाली इस रेसिपी को रोटी, पराठे या चावल के साथ परोस सकते हैं.

अचानक आए मेहमानों के लिए बनाएं झटपट दूध वाली सेव भाजी. AI Generated Image

अचानक आए मेहमानों के लिए बनाएं झटपट दूध वाली सेव भाजी. AI Generated Image

विज्ञापन

Sev Bhaji Recipe: क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि अचानक घर में मेहमान आ जाते हैं और फ्रिज में कोई ढंग की सब्जी नहीं होती है. ऐसी सिचुएशन में सबसे बड़ी चिंता यही होती है कि रोटी या पराठे के साथ ऐसा क्या बनाया जाए जो जल्दी तैयार भी हो जाए और मेहमानों को पसंद भी आए. इस परेशानी का समाधान है आपके किचन में रखी सेव नमकी. हम सिर्फ नमकीन या स्नैक की तरह नहीं बल्कि सेव को सब्जी की तरह मेहमानों के सामने परोसेंगे और वे इसे उंगलियां चाटकर खाएंगे. आइए जानते हैं कि बिना कोई सब्जी काटे और ज्यादा देर तक पकाए 10 मिनट में ही सेव भाजी कैसे बनाई जा सकती है.

यह भी पढ़ें – Ganesh Chaturthi 2026: बप्पा के स्वागत के लिए घर पर बनाएं मोदक, ये 3 तरह के Modak भोग-प्रसाद के लिए रहेंगे परफेक्ट

विज्ञापन

सेव भाजी बनाने की रेसिपी

सामग्री

मोटी सेव-1 कप
दूध-1 कप
टमाटर-2 (मीडियम साइज के)
प्याज-1 (बारीक कटा हुआ)
हरी मिर्च-2
अदरक-लहसुन का पेस्ट-1 छोटा चम्मच
धनिया पाउडर-1 छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर-1/2 छोटा चम्मच
गरम मसाला-1/2 छोटा चम्मच
जीरा-1/2 छोटा चम्मच
तेल-2 बड़े चम्मच
नमक-स्वादानुसार
हरा धनिया-बारीक कटा हुआ (सजाने के लिए)

ऐसे बनाएं दूध वाली सेव भाजी

विज्ञापन
  • सबसे पहले एक कड़ाही लेकर उसमें 2 बड़े चम्मच तेल डालकर गर्म कर लीजिए. जब तेल अच्छी तरह से गर्म हो जाए, तब उसमें जीरा डाल दीजिए. जब जीरा चटकने लगे, तब उसमें बारीक कटा हुआ प्याज डालकर उसे सुनहरा होने तक भून लीजिए.
  • प्याज अच्छी तरह भूनने के बाद कड़ाही में अदरक-लहसुन का पेस्ट और बारीक कटी हुई हरी मिर्च डालकर लगभग 2 मिनट तक पका लीजिए.
  • इसके बाद कड़ाही में टमाटर और बाकी के सारे मसाले जैसे हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला और नमक डालकर अच्छी तरह मिला दीजिए. इस मसाले को तब तक पकाइए, जब तक कि मसाला कड़ाही में तेल न छोड़ने लगे.
    जब कड़ाही में मसाला अच्छी तरह तेल छोड़ने लगे, तब उसमें आधा कप पानी डालकर कुछ देर के लिए उबाल लीजिए.
    इसके बाद गैस की फ्लेम को बिल्कुल लो कर दीजिए और सब्जी में 1 कप दूध डाल दीजिए. ध्यान रहे कि आप दूध को डालते वक्त सब्जी को लगातार चलाते रहें, वरना दूध फट सकता है.
  • अब दूध को लो फ्लेम पर ही 4 से 5 मिनट तक पकने दीजिए. इसके बाद ग्रेवी में 1 कप मोटी सेव डालकर बहुत हल्के हाथ से चला लीजिए.
  • सेव को अच्छे से मिलाने के बाद सब्जी को केवल 2 मिनट तक ही लो फ्लेम पर पका लीजिए, फिर गैस बंद करके उसमें ऊपर से गार्निश करने के लिए धनिया पत्ती डाल दीजिए.
  • लीजिए, तैयार है आपकी दूध वाली सेव भाजी. आप इसे चाहे तो रोटी, पराठा और चावल तीनों के साथ मजे से खा सकते हैं.

यह भी पढ़ें – घर पर ऐसे बनाएं कश्मीरी कहवा, स्वाद में लाजवाब है यह चाय, तैयार करना भी है आसान

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ