Amul Ghee Butter Price Hike Alert: अमूल घी और मक्खन के बढ़े दाम, जानें 1KG घी का नया रेट
Amul Ghee Butter Price Hike 2026: दिवाली की तैयारियों के बीच अमूल ने घी और बटर की कीमतें बढ़ा दी हैं. 1 किलो घी 50 रुपये और 500 ग्राम बटर 15 रुपये महंगा हो गया है. पढ़ें नई रेट लिस्ट और सप्लाई अपडेट.
त्यौहार के कारण अचानक आई ज्यादा डिमांड के कारण कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है(फोटो -एआई)
दिवाली का त्योहार सिर पर है और घरों में तरह-तरह की मिठाइयां, नमकीन और स्वादिष्ट पकवान बनाने की तैयारियां जोरों पर हैं. लेकिन इस बीच रसोई के बजट को लेकर एक झटकेदार खबर सामने आई है. देश के सबसे भरोसेमंद डेयरी ब्रांड अमूल (Amul) ने त्योहारों के ठीक पहले घी और बटर (मक्खन) की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है.
विज्ञापन
कंपनी ने 1 किलो अमूल घी के पैक पर सीधे 50 रुपये की बढ़ोतरी की है, जबकि 500 ग्राम बटर का पैक भी 15 रुपये महंगा हो गया है. इतना ही नहीं, गुजरात समेत देश के कई बड़े शहरों में अमूल के गाय के घी की भारी किल्लत (Shortage) भी देखने को मिल रही है. जानिये आपकी जेब पर कितना असर पड़ेगा, नई रेट लिस्ट क्या है और अचानक दाम बढ़ने व किल्लत के पीछे की असली वजह क्या है.
विज्ञापन
अमूल घी और बटर की नई रेट लिस्ट
दामों में हुई बढ़ोतरी के बाद अब आपको अमूल के प्रोडक्ट्स के लिए इतने रुपये ढीले करने होंगे:
ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर हाल: अमूल के ऑनलाइन पोर्टल पर गाय का घी 740 रुपये/लीटर, सागर घी 710 रुपये/लीटर और भैंस का घी 720 रुपये/लीटर की दर पर लिस्टेड है. हालांकि, वहां कई वैरायटी जैसे प्योर घी और कॉम्बो पैक पहले से ही Out of Stock दिख रही हैं.
विज्ञापन
आखिर क्यों अचानक महंगे हुए घी और बटर? अमूल के घी और बटर के दाम बढ़ने के पीछे दो सबसे मुख्य वजहें सामने आ रही हैं:
नकली घी पर कार्रवाई और भरोसेमंद ब्रांड की मांग: हाल के दिनों में गुजरात और राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों से करीब 2 लाख किलो मिलावटी/नकली घी जब्त किया गया. इस कार्रवाई के बाद ग्राहकों ने लोकल या गैर-ब्रांडेड घी छोड़कर अमूल जैसे भरोसेमंद ब्रांड्स की तरफ रुख किया, जिससे मांग अचानक कई गुना बढ़ गई.
फेस्टिव सीजन की भारी डिमांड: त्योहारों के सीजन में देश भर में पूरे साल की कुल खपत का लगभग 45% हिस्सा इस्तेमाल होता है. दिवाली से ठीक पहले मांग में आए इस भारी उछाल से सप्लाई चेन पर काफी दबाव बन गया है.
GST छूट से मिली राहत पर फिरा पानी आपको याद दिला दें कि सितंबर 2025 में जब डेयरी प्रोडक्ट्स पर जीएसटी दर 12% से घटाकर 5% की गई थी, तब अमूल ने घी 1 लीटर पैक 650 से घटाकर 610 रुपये और बटर 305 से घटाकर 285 रुपये कर दिया था. लेकिन अब कीमतों में हुए इस ताजा इजाफे ने जीएसटी कटौती से मिली राहत को पूरी तरह खत्म कर दिया है.
विज्ञापन
बहरहाल, दिवाली के इस पावन मौके पर घी और बटर के दाम बढ़ने से आम परिवार के फेस्टिव बजट पर असर पड़ना तय है. अब ग्राहकों की नजर इस बात पर टिकी है कि त्योहार के बाकी बचे दिनों में अमूल मार्केट में प्रोडक्ट्स की सप्लाई को कितना सुचारू बना पाता है.