Gajar Raita Recipe: गाजर का रायता स्वाद ही नहीं सेहत भी बनाएगा, जानें इसे बनाने की आसान रेसिपी

Gajar Raita Recipe

Gajar Raita Recipe

Gajar Raita Recipe: सर्दियों में मौसम में खूब गाजर आती हैं और अगर इस मौसम में भी गाजर का रायता नहीं खाया जाए, तो ठंड के मौसम का मजा ही नहीं। इसलिए ठंड के मौसम में गाजर का रायता जरूर खाना चाहिए।

विज्ञापन

यूं तो रायते का मजा गर्मी के मौसम में लिया जाता है, लेकिन ठंड में भी इसे स्वाद में बदलाव और सेहत के लिए भी खाना चाहिए है। लेकिन क्या आप इसको बनाने की सही रेसिपी जानते हैं, कुछ लोग आज भी इसकी रेसिपी नहीं जानते और इसको नहीं बना पाते हैं।

विज्ञापन

इसलिए आज हम आपके लिए इसकी बहुत आसान-सी रेसिपी लेकर आए है, जिससे इसको बनाने में आपका ज्यादा वक्त भी नहीं जाएगा और इसे खाने से आपकी सेहत भी बनेगी।

विज्ञापन

साम्रगी

11/2 कप दही- फेंटा हुआ, 1 बड़ा गाजर- कद्दूकस हुआ, 1/2 टी स्पून जीरा पाउडर, 1/4 टी स्पून कालीमिर्च पाउडर, 1 हरी मिर्च- बारीक कटा, स्वादानुसार चाट मसाला, स्वादानुसार- काला नमक

बनाने की विधि

गाजर का रायता बनाने के लिए सबसे पहले आपको गाजर को अच्छे से धोकर साफ करना होगा। इसके बाद गाजर को बारीक कद्दूकस कर लें और उसे एक पैन में डालकर उबलने के लिए रख दें। इसके बाद जब गाजर उबल जाएं तो उसे ठंडा होने के लिए रख दें और तब तक दही को अच्छे से फेंट लें।

विज्ञापन

इसके बाद इसमें भुना जीरा, कालीमिर्च, काला नमक और बारीक कटी हरी मिर्च डालकर सब मिक्स कर दें। अगर आप चाहें तो इसमें हरा धनिया भी काटकर डाल सकते हैं। इसके बाद जब गाजर ठंडी हो जाए तो इसको रायते में मिक्स कर दें और चाट मसाला भी डाल दें। इसके बाद आप इसे सर्व कर सकते हैं।

विज्ञापन

(गाजर का रायता बनाते समय ये ध्यान रखें कि गाजर को ठंडा होने पर ही इसे रायते में मिलाएं नहीं तो आपका रायता फट सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ