---विज्ञापन---

Falsa Sharbat Recipe: गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए ऐसे बनाएं फालसा शरबत, स्वाद में है जबरदस्त

Falsa Sharbat At Home: गर्मियों में बेहद आसानी से फालसा शरबत बनाकर पिया जा सकता है. यह शरबत शरीर को ताजगी देता है और सेहत के लिए बेहद अच्छा भी है.

---खबर नीचे जारी है---

Falsa Sharbat Recipe: गर्मियों के मौसम में शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी होता है. ऐसे में फालसा से बना शरबत स्वाद और सेहत दोनों का बेहतरीन मेल साबित हो सकता है. इस मौसम में शरीर को ठंडक मिलती रहे तो बीमारियां भी दूर रहती हैं. ऐसे में आप घर पर फालसा शरबत बनाकर पी सकते हैं और परिवार में सभी को पिला सकते हैं. फालसा (Falsa) एक छोटा बैंगनी रंग का फल होता है जो अपने खट्टे-मीठे स्वाद और ठंडक पहुंचाने वाले गुणों के लिए जाना जाता है. ऐसे में चलिए जानते हैं किस तरह बनाकर पिया जा सकता है फालसा शरबत.

यह भी पढ़ें – बटर चिकन में आम डालकर खाया है कभी? Chef Sanjeev Kapoor ने शेयर की रेसिपी

---खबर नीचे जारी है---

फालसा शरबत बनाने के लिए सामग्री

2 कप फालसा
4 से 5 बड़े चम्मच चीनी (स्वादानुसार)
2 से 3 कप ठंडा पानी
1 छोटा चम्मच काला नमक
1/2 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
बर्फ के टुकड़े
पुदीने की पत्तियां (गार्निशिंग के लिए)

फालसा शरबत बनाने की विधि

---खबर नीचे जारी है---
  • सबसे पहले फालसा को अच्छी तरह धो लें.
  • अब फालसा को मिक्सर में डालें और थोड़ा पानी मिलाकर पीस लें.
  • तैयार मिश्रण को छलनी की मदद से छान लें ताकि बीज अलग हो जाएं.
  • छने हुए रस में चीनी, काला नमक और भुना जीरा पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
  • अब इसमें बचा हुआ ठंडा पानी डालें और दोबारा मिक्स करें.
  • गिलास में बर्फ के टुकड़े डालकर शरबत भरें.
  • ऊपर से पुदीने की पत्तियों से सजाकर ठंडा-ठंडा सर्व करें.

फालसा शरबत पीने के फायदे

शरीर को ठंडक पहुंचाता है – फालसा की तासीर ठंडी मानी जाती है जिससे गर्मियों में राहत मिलती है.
हाइड्रेशन बनाए रखता है – इसमें पानी की अच्छी मात्रा होती है जो शरीर में पानी की कमी नहीं होने देती.

---खबर नीचे जारी है---

एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर – फालसा में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद करते हैं.

पाचन के लिए फायदेमंद – काला नमक और जीरा मिलाने से यह ड्रिंक पाचन को बेहतर बनाने में भी सहायक हो सकती है.

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें – बची हुई चायपत्ती से भगा सकते हैं मक्खियां, तुरंत जान लीजिए यह दमदार नुस्खा

First published on: Jun 15, 2026 08:02 AM

End of Article

About the Author

Seema Thakur

सीमा ठाकुर ने दिल्ली विद्यालय से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है. प्रिंट और मेनस्ट्रीम मीडिया के लिए डिजिटल में काम करने के बाद न्यूज 24 में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. सेहत और लाइफस्टाइल बीट पर लिखने के साथ ही सीमा बॉलीवुड वीडियो प्रोड्यूस करती रही हैं.

Read More

Seema Thakur

सीमा ठाकुर ने दिल्ली विद्यालय से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है. प्रिंट और मेनस्ट्रीम मीडिया के लिए डिजिटल में काम करने के बाद न्यूज 24 में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. सेहत और लाइफस्टाइल बीट पर लिखने के साथ ही सीमा बॉलीवुड वीडियो प्रोड्यूस करती रही हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola