Onion Pakora Recipe: बारिश जैसे सुहाने मौसम में घर पर बनाएं कुरकुरे प्याज के पकोड़े, जानें रेसिपी

क्या आप भी शाम के वक्त कुछ ऐसी चीज बनाना चाहते हैं, जो जल्दी भी बन जाएं और स्वादिष्ट भी हो? आइए हम आपको क्रेसिपी स्वादिष्ट प्याज के पकोड़े की आसान रेसिपी बताते हैं, जो बदलते मौसम में अलग ही स्वाद देती है.

Onion Pakora Recipe

कैसे बनाएं प्याज का पकोड़े.(Image: Pexels)

विज्ञापन

गर्मी के बीच जब शाम के समय मौसम अचानक बदल जाता है, ठंडी हवाएं चलने लगती हैं और हल्की बारिश की बूंदें गिरने लगती हैं, तब कुछ गर्मागर्म और स्वादिष्ट खाने का मन जरूर करता है. ऐसे मौसम में चाय के साथ कुरकुरे प्याज के पकोड़े मिल जाएं तो शाम का मजा दोगुना हो जाता है. यही वजह है कि बारिश और पकोड़ों का रिश्ता सालों पुराना माना जाता है. प्याज के पकोड़े स्वाद में जितने लाजवाब होते हैं, उतने ही आसानी से घर पर तैयार भी किए जा सकते हैं. बेसन, प्याज और कुछ साधारण मसालों से बनने वाली यह रेसिपी बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आती है. अगर आप भी इस सुहाने मौसम में कुछ झटपट और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, तो प्याज के पकोड़े एक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Shakkarpare Recipe: घर पर मिनटों में बनाएं खस्ता और स्वादिष्ट शकरपारे, एक बार बनाकर

विज्ञापन

किन चीजों से बनेंगी बेस्ट बयाज के पकोड़े?

  • 3 मध्यम प्याज, लंबाई में कटा हुआ
  • 1/2 कप बेसन
  • 1/4 कप चावल का आटा
  • 1 टीस्पून कसा हुआ अदरक
  • 5-7 करी पत्ते, कटे हुए, वैकल्पिक
  • 1/2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • एक चुटकी बेकिंग सोडा
  • 2 टेबलस्पून बारीक कटा हुआ हरा धनिया
  • तेल तलने के लिए
  • नमक स्वाद अनुसार

ऐसे बनाएं कुरकुरे और स्वाद से भरपूर प्याज के पकोड़े

  • एक बड़े बर्तन में कटे हुए प्याज डालें और उसमें बेसन, चावल का आटा, अदरक, लाल मिर्च, करी पत्ता, हरा धनिया, नमक और बेकिंग सोडा मिलाएं.
  • अब मिश्रण को अच्छी तरह मिलाकर लगभग 10 मिनट के लिए छोड़ दें ताकि प्याज थोड़ा नरम हो जाए.
  • अब जरूरत के अनुसार थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए गाढ़ा मिश्रण तैयार करें. ध्यान रखें कि घोल बहुत पतला न हो.
  • कड़ाही में तेल गर्म करें और तेल गर्म होने पर थोड़ा-थोड़ा मिश्रण डालकर पकोड़े तलना शुरू करें.
  • पकोड़ों को मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें. बीच-बीच में चलाते रहें ताकि वे समान रूप से पक जाएं.
  • तैयार पकोड़ों को निकालकर टिश्यू पेपर पर रखें ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए.
  • अब इन्हें गर्मागर्म मसाला चाय, हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ परोसें और मौसम का भरपूर आनंद लें.

यह भी पढ़ें: बारिश होते ही याद आएंगे ये कुरकुरे पकोड़े, स्वाद का नहीं मिलेगा जवाब

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ