Shakkarpare Recipe: घर पर मिनटों में बनाएं खस्ता और स्वादिष्ट शकरपारे, एक बार बनाकर महीनेभर तक लें स्वाद का मजा

Shakkarpare Kaise Banaye: अक्सर लोगों का सवाल रहता है कि वह घर पर स्वादिष्ट और खस्ता वाले शकरपारे कैसे बनाएं, जिसका स्वाद एकदम गांव जैसा हो? आइए जानते हैं सबसे आसान रेसिपी, जो जल्दी भी तैयार होगी और स्वाद में भी एक नंबर होगी.

Shakarpara

कैसे बनाएं शकरपारे? (Image: AI)

विज्ञापन

भारतीय घरों में शकरपारे एक ऐसी पारंपरिक मिठाई हैं, जिन्हें बच्चे से लेकर बड़े तक बड़े चाव से खाते हैं. शादी-ब्याह, त्योहार, पारिवारिक समारोह या फिर शाम की चाय, हर मौके पर शकरपारों का स्वाद लोगों को खूब पसंद आता है. खास बात यह है कि सूजी और मैदा से तैयार होने वाले ये खस्ता शकरपारे लंबे समय तक खराब नहीं होते और इन्हें आसानी से स्टोर भी किया जा सकता है. अगर आप घर पर बाजार जैसे कुरकुरे और स्वादिष्ट शकरपारे बनाना चाहते हैं, तो यह आसान रेसिपी आपके लिए बिल्कुल सही है. आइए जानते हैं आप कैसे बना सकते हैं स्वादिष्ट शकरपारे.

यह भी पढ़ें: How To Make Gulgule: घर पर कैसे बनाएं मिनटों में स्वादिष्ट गुलगुले? यहां जानिए इस डिश

विज्ञापन

शकरपारे बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • 500 ग्राम मैदा
  • 250 ग्राम सूजी
  • 1 कटोरी देसी घी (मोयन के लिए)
  • तलने के लिए पर्याप्त घी
  • 2 कटोरी चीनी
  • 4 से 8 हरी इलायची
  • आधा कप पानी (चाशनी के लिए)
  • जरूरत के अनुसार पानी (आटा गूंथने के लिए)

इस आसान तरीके से बनाएं खस्ता शकरपारे

  • सबसे पहले मैदा और सूजी को अच्छी तरह छानकर एक बड़े बर्तन में मिला लें.
  • इसमें देसी घी या तेल डालकर अच्छी तरह मिक्स करें और मोयन चेक करें. मिश्रण हाथ में दबाने पर बंधने लगे तो मोयन सही है.
  • अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सख्त आटा गूंथ लें और 10 मिनट के लिए ढककर रख दें.
  • इसके बाद आटे को दोबारा अच्छी तरह मसलें, छोटी-छोटी लोइयां बनाकर बेल लें और मनचाहे आकार में काट लें.
  • कढ़ाई में घी या तेल गर्म करें और मध्यम आंच पर शकरपारों को सुनहरा व कुरकुरा होने तक तल लें.
  • दूसरी तरफ चीनी और पानी मिलाकर एक तार की चाशनी तैयार करें और उसमें इलायची पाउडर डालकर खुशबू बढ़ाएं.
  • अब तैयार चाशनी में तले हुए शकरपारे डालें और लगातार चलाते रहें ताकि चाशनी उन पर अच्छी तरह चढ़ जाए.
  • जब चाशनी सूखने लगे तो गैस बंद कर दें और कुछ देर चलाते रहें.
  • पूरी तरह ठंडा होने पर इन्हें एयरटाइट डिब्बे में भरकर रखें और एक महीने तक इनके स्वाद का आनंद लें.

यह भी पढ़ें: Paneer Tikka Recipe: मिनटों में घर पर कैसे बनाएं स्पाइसी पनीर टिक्का? यहां जानिए सबसे

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ