---विज्ञापन---

मालपुए को दें आम का ट्विस्ट, हर किसी को पसंद आएगी यह स्वादिष्ट मिठाई

Malpua Recipe: अगर आप आम खाने के शौकीन हैं तो मालपुआ को आम का स्वाद दें और गर्मियों में लुत्फ उठाएं. इसे बनाना बहुत ही आसान है. बस आपको कुछ सामग्री चाहिए होगी, जिसे हम आपके साथ साझा कर रहे हैं.  

---विज्ञापन---

Aam Ka Malpua: गर्मियों का मौसम आते ही बाजार में आम की भरमार हो जाती है. आम को फलों का राजा कहा जाता है और इससे बनी हर डिश लोगों को खूब पसंद आती है. अगर आप इस बार कुछ नया और स्वादिष्ट ट्राई करना चाहते हैं तो पारंपरिक मालपुए को आम का ट्विस्ट देकर उसे और भी खास बना सकते हैं. मैंगो मालपुआ स्वाद और मिठास का ऐसा बेहतरीन मेल है, जिसे हर कोई पसंद करेगा. अगर आप इसे बनाना चाहते हैं तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है.

इसे भी पढ़ें- Onion Pakora Recipe: बारिश जैसे सुहाने मौसम में घर पर बनाएं कुरकुरे प्याज के पकोड़े, जानें रेसिपी

---विज्ञापन---

मालपुए की रेसिपी 

सामग्री

  • मैदा- 1 कप
  • सूजी- आधा कप
  • आम का गूदा- 1 कप पका हुआ
  • दूध- आधा कप
  • चीनी- 3 बड़े चम्मच
  • इलायची पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • घी या तेल तलने के लिए
  • कटे हुए पिस्ते
  • चाशनी के लिए
  • चीनी- 1 कप
  • पानी- आधा कप
  • कुछ केसर के धागे 

विधि

  • सबसे पहले एक बाउल में मैदा, सूजी, दूध और आम का गूदा डालकर अच्छी तरह मिला लें. इसमें चीनी और इलायची पाउडर भी मिला दें.
  • बैटर को लगभग 20 से 30 मिनट के लिए ढककर रख दें, ताकि सूजी अच्छी तरह फूल जाए. अब एक पैन में चीनी और पानी डालकर एक तार की चाशनी तैयार कर लें.
  • एक कड़ाही में घी गर्म करें. तैयार बैटर को छोटे-छोटे हिस्सों में डालकर गोल आकार में फैलाएं और दोनों तरफ से सुनहरा होने तक तल लें. तले हुए मालपुआ को कुछ सेकंड के लिए चाशनी में डुबोकर निकाल लें.
  • आखिर में कटे हुए बादाम और पिस्ता से गार्निश करें. चाहें तो इसे ठंडे रबड़ी के साथ भी सर्व कर सकते हैं. 

इसे भी पढ़ें- एल नीनो आ चुका है, जानिए कैसे रखें खुद को और परिवार को सुरक्षित

First published on: Jun 13, 2026 06:52 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola